हाल ही में कविता कौशिक ने पर्पल बिकिनी, बॉब कट बाल और बोल्ड अंदाज, कुछ इस तरह नया लुक किया फ्लॉन्ट

टेलीविजन पर इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला के नाम से मशहूर एक्ट्रेस कविता कौशिक अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कविता कौशिक हमेशा ही किसी ना किसी नई वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में कविता कौशिक अपने नए लुक को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अब कविता कौशिक ने अपने इस नए लुक में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिन तस्वीरों में कविता कविता का बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है।

दरअसल बीते दिन ही कविता कौशिक ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में कविता कौशिक अपने बाल कटवाते हुए नजर आ रही थीं। वीडियो को शेयर करते हुए कविता ने बताया था कि वो अपने बालों को कटवाकर कैंसर पीड़ितों को विग के लिए दान में देने जा रही हैं। वहीं बाल कटवाने के बाद अब कविता कौशिक ने नए लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। कविता का नया लुक बेहद पसंद किया जा रहा है।

कविता कौशिक ने अपने नए लुक की ये तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कविता कौशिक ने पर्पल रंग की बिकिनी पहनी हुई है। कविता कौशिक अपने इस नए लुक में बेहद बोल्ड और खूबसूरत लग रही हैं। कविता ने अपने बालों को बहुत छोटा करवा लिया है। लेकिन अभिनेत्री का ग्लैमरस अंदाज में इसमें भी बेहतरीन नजर आ रहा है। कविता ने नए लुक में कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं।

इसके अलावा एक वीडियो भी कविता कौशिक ने शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस अपने नए लुक को फ्लॉन्ट कर रही हैं। कविता कौशिक की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में कविता के फैंस एक्ट्रेस के नए लुक की भी काफी सराहना कर रहे हैं।

Back to top button