इतनी हाई-सिक्योरिटी में पहुँची हनीप्रीत, लेकिन देखने पहुँचा पूरा गाँव और…
श्रीगंगानगर.डेरा चीफ गुरमीत राम रहीम की राजदार हनीप्रीत को हरियाणा पुलिस बुधवार दोपहर बाद राजस्थान के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ लेकर पहुंची। अचानक हरियाणा पुलिस का काफिला पहुंचा तो यह खबर तुरंत पूरे इलाके में पहुंच गई। पूरा गांव हनीप्रीत को देखने के लिए जुट गया।

चेहरा ढंककर सिर झुकाए बैठी थी हनीप्रीत…
– जानकारी के मुताबिक, हरियाणा की पंचकूला पुलिस सात गाड़ियों में हथियारबंद फोर्स के साथ हनीप्रीत को लेकर श्रीगंगानगर के गांव लाधुवाला के पास गिलों की ढाणी पहुंची। फरारी के दौरान हनीप्रीत यहां पर दो दिन रुकी थी। बताया जा रहा है कि जिस ढाणी में वह ठहरी, वहां पर राम रहीम के रिश्तेदार रहते हैं।
– इस जगह पर जांच करने के बाद पुलिस टीम हनीप्रीत को लेकर हनुमानगढ़ के गांव गुरुसर मोडिया शाम करीब पौने सात बजे पहुंची। यहां पर गुरमीत राम रहीम का पुश्तैनी मकान है। टीम सीधे पहले वहां पर गई।
– वहां से डेरा सच्चा सौदा द्वारा संचालित सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल के हॉस्टल और हॉस्पिटल पहुंची। हनीप्रीत यहां पर तीन दिन तक रुकी थी। यहां से निकलकर ही वह गिलों की ढाणी में ठहरी थी।
– यहां पर कार्रवाई करने के बाद कड़ी सिक्युरिटी के बीच हनीप्रीत को लेकर पुलिस वहां से देर रात रवाना हुई। इस दौरान हनीप्रीत को पुलिस ने चेहरा ढंककर महिला पुलिसकर्मियों के बीच बैठा रखा था।
– दरअसल, फरारी के दौरान हनीप्रीत दोनों जिलों में जहां-जहां रही, उन ठिकानों पर इस बात की तस्दीक(कंफर्म) की गई।
इसे भी देखें:- इस दिवाली CM योगी राज्य कर्मचारियों को देने वाले हैं ये बड़ा तोहफा, मिलेगा…
फरारी के दौरान भी यहां पहुंची थी हरियाणा पुलिस, लेकिन नहीं मिली थी हनीप्रीत
हनीप्रीत की फरारी के दौरान उसकी तलाश में हरियाणा पुलिस और एसआईटी की टीम 23 सितंबर गुरुवार की दोपहर को भी गुरुसर मोडिया पहुंची थी। पुलिस काे शक था कि हनीप्रीत यहां छिपी हो सकती है। इस कार्रवाई में पुलिस ने उसके संदिग्ध ठिकानों को खंगाला था, लेकिन उस वक्त पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ा था। हालांकि, एसआईटी की यहां सवा पांच घंटे सर्च और 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ में ये बात तभी पक्की हो गई थी कि हनीप्रीत ने वहां फरारी के दौरान 3 दिन छिपकर गुजारे थे।





