RBSE 12th Result 2019 Live Updates: राजस्थान बोर्ड के 12वीं क्साल के कॉमर्स और साइंस के छात्रों का रिजल्ट हो चुका घोषित

 RBSE 12th Result 2019 राजस्थान बोर्ड के 12वीं क्साल के कॉमर्स और साइंस के छात्रों का रिजल्ट घोषित हो चुका है। लाखों स्टूडेंट्स बेसब्री से नतीजों के इंतजार में थे। बोर्ड ने छात्रों के लिए दो बेवसाइट्स भी दी हैं जिन पर आसानी से छात्र रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके अलावा एक अन्य साइट indiaresults.com भी है जिस पर रिजल्ट देखा जा सकता है। पहले खबर थी कि सभी स्ट्रीम्स के परिणाम आज ही घोषित कर दिए जाएंगे। आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे जून महीने के दूसरे हफ्ते में घोषित होंगे।

इस साल राजस्थान में 12 वीं की परीक्षा 7 मार्च से 2 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। 2019 में 15 मई को नतीजे घोषित किए जा रहे हैं जबकि 2018 में RBSE ने 23 मई को रिजल्ट की घोषणा की थी। बताया जा रहा है कि बोर्ड कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के नतीजे घोषित करने जा रहा है। पिछले साल साइंस स्ट्रीम में 90.33 फीसदी और कॉमर्स स्ट्रीम में 87.78 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। 

RBSE 12th Result 2019 Live Updates 

04:09 PM: 2019 में साइंस स्ट्रीम में 2,60,617 छात्र और कॉमर्स में 42,146 छात्रों ने परीक्षा दी थी।

04:07 PM: लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है।

 04:03 PM: राजस्थान बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है।

03:58 PM: अब से 1 मिनट बाद राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर देगा…

03:57 PM: पिछले साल राजस्थान में 12वीं का रिजल्ट 87.7 प्रतिशत रहा था।

03:55 PM: बस थोड़ी ही देर में 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित होने जा रहे हैं।

03:54 PM: 2018 में साइंस में विश्वेंद्र और कॉमर्स में दीक्षा ने टॉप किया था।

03:52 PM: पिछले साल विश्वेंद्र और दीक्षा ने 12वीं में टॉप किया था।

03:50 PM: पिछले साल साइंस और कॉमर्स के छात्रों के 23 मई को नतीजे घोषित किए गए थे।

03:49 PM: 2018 में परीक्षा परिणाम प्रतिशत साइंस स्ट्रीम में 90.33 फीसदी और कॉमर्स स्ट्रीम में 87.78 फीसदी रहा था।

03:48 PM: राजस्थान बोर्ड ने 12 वीं की परीक्षा 7 मार्च से 2 अप्रैल के बीच आयोजित कराई थी।

03:46 PM: कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र Secondary (Commerce)-2019 Result’ और साइंस स्ट्रीम के छात्र ‘Senior Secondary (Science) – 2019 Result पर क्लिक करें।

03:39 PM: इससे पहले खबर थी कि बोर्ड सभी स्ट्रीम्स के नतीजे आज घोषित कर देगा।

03:38 PM: पिछले साल साइंस स्ट्रीम में 90.33 फीसदी और कॉमर्स स्ट्रीम में 87.78 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

03:37 PM: 12 वीं की परीक्षा 7 मार्च से 2 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी 

03:35 PM: आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे जून महीने के दूसरे हफ्ते में घोषित किए जाएंगे।

03:34 PM: छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर नतीजे देख सकते हैं।

03:33 PM: राजस्थान बोर्ड आज कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के छात्रों के नतीजे घोषित करेगा।

03:32 PM: छात्र इस वेबसाइट पर जाकर भी 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

03:31 PM: इस बार 10 लाख छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी।

03:30 PM: रिजल्ट घोषित होने में अब बस थोड़ा ही समय बाकी रह गया है।

03:28 PM: आज राजस्थान बोर्ड 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है

इस बार राजस्थान में 10 लाख से ज्यादा छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। मतलब इस वक्त लाखों छात्र अपने रिजल्ट के इंतजार में हैं। नतीजे घोषित होने के बाद छात्र कैसे रिजल्ट चेक कर सकते हैं, आइए आपको बताते हैं…  

  • राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाइए।
  • यहां पर एक लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करना होगा। इस लिंक में कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र Secondary (Commerce)-2019 Result’ और साइंस स्ट्रीम के छात्र ‘Senior Secondary (Science) – 2019 Result पर क्लिक करें।
  • लिंक क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा, जहां छात्र को अपने रोल नंबर समेत बाकी जानकारी डालनी होगी। 
  • सारी जानकारी डालने के बाद लॉग इन करते ही रिजल्ट खुल जाएगा। इसे छात्र डाउनलॉड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट भी स्टूडेंट्स निकाल सकते हैं।

पिछले साल राजस्थान में 12वीं का रिजल्ट 87.7 प्रतिशत रहा था। 2018 में यहां सबसे छात्र ज्यादा आर्ट्स स्ट्रीम से थे।

Back to top button