RBI का बड़ा ऐलान: अब एक ई-वॉलेट से दूसरे में भेज सकेंगे पैसे

बेंगलुरु। डिजिटल इंडिया के इस दौर में बहुत से लोग मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं तो जल्द ही आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। जल्द ही आप एक ई-वॉलेट से दूसरे में पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने यह फैसला किया है कि इस व्यवस्था को 6 महीने के अंदर लागू किया जाए।

भारतीय रिजर्व बैंक के इस फैसले से PM मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को भी बढ़ावा मिलेगा। यह फैसला लेने के पीछे का कारण भी यही है कि कैसलेस पेमेंट्स को बढ़ावा दिया जा सके। ई-वॉलेट की इस बंदिश से ग्राहकों को भी खूब फायदा होगा। तो अगर आप भी पेटीएम या किसी और ई-वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं तो जल्द ही आपको यह खुशखबरी मिल सकती है।

ग्राहकों को क्या होगा फायदा अभी तक कई बार ऐसा होता है कि ग्राहक के एक वॉलेट में तो पैसे होते हैं, लेकिन दूसरे में नहीं होते और उसे भुगतान के लिए दूसरे वॉलेट का इस्तेमाल करने की भी जरूरत पड़ जाती है। ऐसी स्थिति में जल्द ही आप अपने एक वॉलेट का पैसा दूसरे में ट्रांसफर कर सकेंगे और भुगतान कर सकेंगे। 

ये भी पढ़े: अभी-अभी: हनीप्रीत की इस ख़ास ने पुलिस के सामने खोले हनीप्रीत के ये बड़े राज़…

हालांकि, यह सेवा सिर्फ उन लोगों को ही मिलेगी, जिनका केवायसी पूरा होगा। मार्च में ही RBI ने इस संबंध में एक ड्राफ्ट तैयार किया था और आम लोगों से इस पर सुझाव भी मांगे थे। 11 अक्टूबर को दोबारा RBI इसे लेकर एक आदेश जारी कर सकता है। इन दिनों UPI तेजी से बढ़ रहा है और इसी बीच RBI ने यह अहम कदम उठाया है।  

Back to top button