जगमगाती रोशनी से नहाया राष्ट्रपति भवन

नई दिल्ली. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन की भव्यता को प्रदर्शित करने के लिए इस भवन की प्रकाशमय व्यवस्था का आज उद्घाटन किया. एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति भवन को जगमग करने के लिए लाइटों की कुल 628 फिटिंग्स लगाई गई.जगमगाती रोशनी से नहाया राष्ट्रपति भवन

उन्होंने बताया कि रोशनी फैलाने के लिए इन फिटिंग्स पर छोटी से बड़ी दूरी के लेंसों का इस्तेमाल किया गया. जयपुर कॉलम पर कमल जैसी विशिष्‍ट वस्‍तुओं को उकेरने ने के लिए एक छोटे बीम लेंस का उपयोग किया गया है.

जबकि व्यापक क्षेत्र पर रोशनी फैलाने के लिए एक बड़े बीम लेंस का उपयोग किया गया है. इस मौके पर केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले के राज्‍य मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद थे.

Back to top button