तेजी से वायरल हो रहा हैं कुर्सी पर बैठे कुत्ते का झाड़ू मसाज, वीडियो देख आप भी हो जाएगे हैरान…

जानवरों से जुड़े वीडियोज सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। यूजर्स द्वारा इन वीडियोज को काफी पसंद भी किया जाता है। हाल ही में एक कुत्ते का वीडियो इन्टरनेट पर छाया हुआ है। वीडियो में आप एक कुत्ते को मसाज करवाता हुआ दिखाई दे रहा है। सबसे ज्यादा चौकाने वाली बात यह है कि कुत्ता मजे से कुर्सी पर बैठकर ‘झाड़ू मसाज’ ले रहा है। अपने मसाज के दौरान वह काफी रिलैक्स फील कर रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस डॉगी का नाम सोफी बोस (Sophie Bose) है।

https://www.instagram.com/p/CP4X1w5H03f/?utm_source=ig_embed&ig_rid=d5ae0ad6-e4db-4a1f-bcd9-11ea12d2dd2a

सोशल मीडिया पर ये वीडियो लोगों को तेजी से पसंद आ रहा है। यही वजह है कि कई यूजर्स ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है। एक यूजर ने कहा कि ऐसी ‘झाड़ू मसाज वाकई आरामदायक है’। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि यह सबसे अच्छी बात है जो मैंने इस साल देखी है, अद्भुत!।

Back to top button