मंदिर के पीछे रेप करता हुआ पकड़ा गया ये बाबा, सीधे पहुंचा जेल

एक तरफ डेरा प्रमुख दुष्कर्मी बाबा राम रहीम की करतूतों से पूरा देश हिला हुआ है तो सोमवार को कुछ लोगों ने शहर में एक मंदिर के बाबा को मंदिर के अंदर एक लड़की से रेप करते हुए वीडियो तैयार कर पुलिस को सौंप दिया।Rape caught behind temple

उसके बाद मुजेसर थाना पुलिस ने आरोपी बाबा को लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे सोहना-बल्लभगढ़ सड़क पर जीवन नगर इलाके में कुछ लोगों ने देखा कि मंदिर का बाबा एक किशोरी के साथ अश्लील हरकत कर रहा है।

इस पर किसी शख्स ने एक वीडियो तैयार कर लिया। उसके बाद इस वीडियो को संजय कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी सोहनपाल को जाकर दिखाया। पुलिस ने जब वीडियो देखा तो उसमें बाबा किशोरी के साथ यौन क्रिया कर रहा था। यह देखकर पुलिस सन्न रह गई।

इसे भी पढ़े: किराये पर रहती थी हनीप्रीत, ऐसी जगह राम रहीम ने रखा हाथ बदल गई किस्‍मत

उसके बाद पुलिस ने इस मामले को सामने लाने वाले जीवन नगर निवासी देवीलाल से लिखित में शिकायत ले ली। पुलिस ने शिकायत मिलने पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मंदिर के बुजुर्ग बाबा डोरी लाल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। संजय कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस के पास पीड़ित पक्ष नहीं आया है न ही उसकी पहचान हुई है।

इसलिए अभी महिला अपराध से संबंधित मामला दर्ज नहीं किया गया है। उधर, लोगों का कहना है कि बाबा की उम्र 80 वर्ष से ज्यादा है। हालांकि बाबा अपनी उम्र 97 वर्ष बता रहा है। जीवन नगर के लोगों ने पुलिस को बताया कि बाबा झाड़-फूंक भी करता था। हर रोज मंदिर में काफी संख्या में लोग पहुंचते थे। जब पुलिस आरोपी बाबा को गिरफ्तार करने मंदिर गई तो उसके परिजनों ने इस मामले का पर्दाफाश करने वाले लोगों को धमकी भी दी।

Back to top button