Ramjan 2019: तो इस तरह दे अपनों को रमजान की खास मुबारकबाद, करें पाक महीने की शुरुआत

रमजान 2019 (Ramadan 2019) का पाक महीना शुरू होने वाला है, बस इंतजार है तो बस चांद दिखने का. दरअसल, रमजान के पाक महीने की शुरुआत चांद की दस्तक के साथ शुरू होती है, लेकिन अब जब 5 मई को चांद नहीं दिखा तो अब रमजान-उल-मुबारक का पहला रोजा 7 मई को होगा, जबकि तरावीह की नमाज 6 मई से पढ़ी जाएगी. 30 दिनों के रोजों के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी. बता दें इसे मीठी ईद भी कहते हैं. इस्लामिक कैरेंडर के दौरान यह नौंवा महीना होता है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लौग सूर्योदय से सूर्यास्त तक लोग बिना खाए-पिए रहकर रोजा रखते हैं. मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान के पाक महीने को नेकियों का महीना भी कहते हैं. ऐसे में अगर आपके अपने आपसे दूर हैं, तो आप इन खास मैसेजेस के साथ रमजान की मुबारकबाद दे सकते हैं.
मुबारक हो आपको खुदा की दी यह जिंदगी,
खुशियों से भरी रहे आपकी यह जिंदगी,
गम का साया कभी आप पर ना आए,
दुआ है यह हमारी आप सदा यूं ही मुस्कुराएं,
रमजान मुबारक
रमजान आया है, रमजान आया है
रहमतों का बरकतों का महीना आया है
लूट लो नेकियां जितना लूट सकते हो
पूरे एक साल में ये ऑफर का महीना आया है
खुदा से यही दुआ है हमारी आप
सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल
दुनिया के सारे गम तुम्हें जाएं भूल
चारों तरफ फैलाओं खुशियों के गीत
इसी उम्मीद के साथ यार तुम्हे मुबारक हो रमजान
ऐ माह-ए-रमजान अहिस्ता चल, अभी काफी कर्ज चुकाना है
अल्लाह को करना है राजी और गुनाहों को मिटाना है
ख्वाबों को लिखना है और रब को मनाना है
रमजान मुबारक
आसमान पे नया चांद है आया
सारा आलम खुशी से जगमगाया
हो रही है सहर-ओ-इफ्तार की तैयारी
सज रही हैं दुआओं की सवारी
पूरे हो आपके हर दिल के अरमान
मुबारक हो आपको ये प्यारा रमजान
ए चांद, तू उनको मेरा पैगाम कह देना
खुशी का दिन और हंसी की शाम देना
जब वो देखे तुझे बाहर आकर
उनको मेरी तरफ से रमजान मुबारक कह देना
चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा
इबादत से भर जाए रोजा तुम्हारा
हर नमाज हो कबूल तुम्हारी
बस यही दुआ है खुदा से हमारी
आप सभी को रमजान मुबारक
रमजान लेकर आया है
दुआओं की झोली में, सच के अल्फाज
दिल से अल्लाह को याद करो
और पढ़ते रहो नमाज
जिंदगी को रमजान जैसी बनाओ
ताकी मौत ईद जैसी आए
रमजान मुबारक दोस्तों





