सेना पर हुए हमले को लेकर रामगोपाल यादव ने केंद्र सरकार को घेरा

जम्मू कश्मीर में सेना के कैंप पर शनिवार को हुए हमले को लेकर सपा नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने केंद्र की भापजा सरकार पर हमला बोला है। 

सेना पर हुए हमले को लेकर रामगोपाल यादव ने केंद्र सरकार को घेराउन्होंने कहा कि आतंकवादी हमले भाजपा सरकार की सबसे बड़ी विफलता है। भापजा सत्ता में आने से पहले कहती थी कि एक सिर काटने के बदले वह चार सिर लाएगी। 

फिरोजाबाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अब जब भाजपा सत्ता में हैं तो आतंकवादी हमले रोकने में पूरी तरह से नाकामयाब साबित हो रही है। 

कहा कि कश्मीर में हुआ आतंकवादी हमला भाजपा सरकार की सबसे बड़ी विफलता है। रामगोपाल यादव शनिवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव के भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए फिरोजाबाद आए थे। 
 
 
Back to top button