राम रहीम के सपोर्ट में गए लोग अब तक नहीं पहुंचे घर, कई पुलिस की गिरफ्त में

  • श्रीगंगानगर.डेरामुखी के समर्थन में जिले से हजारों डेराप्रेमी पंचकूला गए थे। डेरामुखी को दोषी करार दिए जाने के बाद हुए दंगों में श्रीगंगानगर जिले के भी अनेक जनों को दोषी मान पंचकूला पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार किया है। उधर, अब तक अनेक डेराप्रेमी घर नहीं पहुंचे हैं। उनके परिजन आशंकित हैं, लेकिन पुलिस से पता कर रहे हैं। रावला, रिड़मलसर के साजनवाला और श्रीकरणपुर के माझीवाला सहित कई गांवों के 12 से अधिक लोग अब तक पंचकूला में पुलिस की गिरफ्त में हैं। 70 से ज्यादा लोग लापता हैं। पुलिस पकड़े गए लोगों के घर पर सूचना भेज रही है। 
    Ram Rahim's supporters have not reached the house till now, in the custody of several police

    लौटकर आए डेरा समर्थकों पर भी कार्रवाई…

    – श्रीकरणपुर में डेरामुखी के समर्थन में पंचकूला गए हजारों लोगों में से एक महिला सहित दस जने अभी भी अपने घर नहीं पहुंचे हैं। इन सभी पर 25 अगस्त को पंचकुला में हुए उपद्रव मामले में विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हुए हैं। वहीं, स्थानीय पुलिस ने भी शांतिभंग की अाशंका और पंचकुला से वापिस लौटकर आए लगभग 34 डेरा समर्थकों पर कार्रवाई की है।
    – पुलिस के मुताबिक, रविंद्र कौर पत्नी बलकारसिंह रायसिख, संदीप कुमार पुत्र बलकारसिंह रायसिख, रामसिंह पुत्र रणजीतसिंह रायसिख, शमशेरसिंह पुत्र बलबीरसिंह रायसिख, जसवीरसिंह पुत्र सुरजीतसिंह रायसिख निवासी 14 एस माझीवाला, सुखविंद्रसिंह पुत्र राजिंद्र सिंह बावरी निवासी 16 एस, मलकीतसिंह पुत्र वचित्रसिंह बावरी 9 एफ ए माझीवाला, सुरेंद्र पुत्र जगतारसिंह अरोड़ा निवासी 13 एफएफ माणकसर, गुरमेलसिंह पुत्र सुरजीतसिंह निवासी वार्ड 4 श्रीकरणपुर और जसपाल पुत्र मोहनलाल कुम्हार निवासी 49 जीजी कुरेशिया को पंचकूला में अलग-अलग धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।

    ये भी पढ़े:-  रात भर मेरी प्राइवेट चीज से खेलते रहते थे ऋतिक! कंगना बोली-उन्होंने मिस यूज…!

    डेरामुखी पर कथित टिप्पणी के बाद हुआ झगड़ा

    – डेरामुखी पर कथित टिप्पणी करने पर रावला के सीमावर्ती 4 केएलएम गांव में बुधवार को दो युवक भिड़ पड़े। पुलिस ने दोनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। शाम को उपतहसीलदार के समक्ष पेश किया जहां जमानत पर दोनों को छोड़ दिया।
    – सीआई करणसिंह राठौड़ ने बताया कि डेरामुखी पर टिप्पणी करने की बात को लेकर 4 केएलएम निवासी गोपीराम पुत्र जेठाराम नायक व 4 डीओएल निवासी सुखपाल पुत्र मक्खनसिंह कुम्हार के बीच तकरार होने के बाद गांव में तनाव हो गया था। सूचना मिलने पर मौके पर एसआई लियाकत अली को भेजा गया।
Back to top button