राम रहीम के सेवादार ने किया बड़ा खुलासा, बताया- इसलिए बनाया मुझे नपुंसक…
पंचकूला.बलात्कारी बाबा गुरमीत सिंह के बेहद करीबी अनुयायी ने कबूला है कि डेरा मुखी ने ही उसे नपुंसक बनाया। सिर्फ इसलिए क्योंकि वह सिरसा डेरे में गुफा के आसपास ही रहता था। गुफा में ही सारे अनैतिक और गलत काम होते थे। साध्वी यौन शोषण केस में 20 साल की सजा काट रहे बाबा पर अपने ही 400 समर्थकों और अनुयायियों को नपुंसक बनाने का केस भी चल रहा है। इनकी जांच सीबीआई कर रही है। 28 अगस्त को पंचकूला में दंगा भड़काने के आरोप में कई डेरा समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनमें से चार समर्थक मेडिकल रिपोर्ट में नपुंसक पाए गए हैं।

सीबीआई ने इस सेवादार के बयान की कॉपी मांगी…
– शुक्रवार को ही इसका खुलासा किया था। बीती देर रात सीबीआई की टीम संबंधित रिकॉर्ड लेने पंचकूला पुलिस के पास पहुंची। पुलिस को एक हफ्ते में डॉक्युमेंट्स पूरे करने को कहा गया है। सीबीआई ने पंचकूला पुलिस से उस समर्थक के बयानों की कॉपी भी मांगी है जिसमें उसने कहा है कि चूंकि वह गुफा के करीब रहता था, इसलिए उसे नपुंसक बनाया गया। जैसे ही नपुंसक बनाए गए चारों समर्थकों का पुलिस रिमांड खत्म होगा, सीबीआई उनसे पूछताछ करेगी।
हनीप्रीत से पिछले 24 घंटों में 9 घंटे हुई पूछताछ
– पिछले 24 घंटों में पंचकूला पुलिस के चार अफसरों ने हनीप्रीत से 9 घंटों तक पूछताछ की। चार पुलिस अफसरों ने दिन में पांच बार अलग-अलग पूछताछ की। 60 से ज्यादा सवाल पूछे गए, लेकिन किसी भी सवाल का सही जवाब नहीं मिला। हनीप्रीत ने सिरदर्द का बहाना करके चाय और दवा की डिमांड की।
– पुलिस कमिश्नर ने बताया कि वह सवालों के जवाब में उलझा रही है। डॉक्टरों की टीम ने उसका मेडिकल किया। बीपी और ईसीजी दोनों नॉर्मल हैं। वहीं, दिल्ली तक हनीप्रीत को पहुंचाने वाले शख्स ने पुलिस को बताया कि उसे हनीप्रीत के मोबाइल के बारे में कुछ पता नहीं है। वह सुखदीप कौर के फोन पर आया था।
हनीप्रीत ने पूछताछ में कहा- हां, मेरा प्लान जरूर था, लेकिन…(चुप हो गई)
-पुलिस:डेरे के लोगों को पंचकूला बुलाया गया, कितने लोगों को बुलाने का टारगेट था?
– हनीप्रीत:हमने तो नीचे वालों को बताया था, यहां केस से बरी होने के बाद सत्संग करने का विचार था।
यह प्लान मेरा जरूर था, लेकिन…(चुप हो गई)
– पुलिस:कितने लोगों को खुद बताया कि पंचकूला में ये प्लानिंग है?
-हनीप्रीत:(पहले चुप रही, फिर बोली) लोगों को तो यहां आना ही था।
-पुलिस:कौन से नंबरों का इस्तेमाल किया?
-हनीप्रीत:मेरे पास जो नंबर पहले से मौजूद थे वही थे। उसके बाद मेरा फोन खराब हो गया और एक नंबर बंद हो गया।
-पुलिस: आदित्य से आखिरी बार कब मिली?
-हनीप्रीत : पता नहीं कब मिली थी, कुछ याद नहीं है।
-पुलिस: आदित्य से आखिरी बार कब मिली?
-हनीप्रीत : पता नहीं कब मिली थी, कुछ याद नहीं है।
आमने-सामने: गवाह राकेश और आरोपी हनीप्रीत…
– हनीप्रीत पुलिस के सवालों का जवाब नहीं दे रही है। पुलिस ने शुक्रवार को दूसरा तरीका अपनाया। उसके सामने ही दो गवाहों सुखदीप और राकेश को बिठाकर सवाल-जवाब किए। हालांकि, इसका भी कोई खास फायदा नहीं हुआ।
दंगा भड़काने की मीटिंग पर सवाल
राकेश- हां, 17 अगस्त को हुई मीटिंग में हनीप्रीत मौजूद थी। समर्थकों को पंचकूला पहुंचने के लिए इसने ही कहा था। लोग पहले डेरा चीफ के काफिले के साथ 28 अगस्त को पंचकूला जाने वाले थे। तब हनीप्रीत ने कहा था कि लेट जाएंगे, तो कैसे मैनेज होगा। इसलिए बड़ी संख्या में समर्थक पहले ही पहुंच गए।
हनीप्रीत को सिरसा लाएगी पुलिस
– हनीप्रीत से सारे राज उगलवाने के लिए हरियाणा पुलिस की एसआईटी टीम पुलिस रिमांड के तहत उसे उन सभी जगहों पर ले जाकर पूछताछ कर रही है, जहां वह 39 दिनों तक फरार रही।
– एसआईटी टीम हनीप्रीत को सिरसा और फतेहाबाद भी ले जा सकती है। दरअसल, साध्वी रेप केस में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट की ओर से डेरा चीफ गुरमीत राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल में बंद कराने के बाद हनीप्रीत उसी रात सिरसा में डेरा हेडक्वार्टर पहुंची।
– अगले दो दिनों तक वह डेरा हेडक्वार्टर में ही रही और फिर अपना बोरिया-बिस्तर और जरूरी सामान और दस्तावेज समेट कर चुपके से पुलिस को कर्फ्यू के दौरान भी चकमा देकर फरार हो गई। हनीप्रीत के उन दस्तावेजों में ही डेरा और डेरा चीफ के कई राज दबे हैं।
इसे भी देखें:- सिखा-पढ़ा कर भेजी गयी हैं हनीप्रीत, कुछ ऐसे घुमा-फिरा के दे रही जवाब…
बाबा गुरमीत राम रहीम को किस रेप केस में हुई सजा, क्या है पूरा मामला?
– 2002 में एक साध्वी ने गुमनाम चिट्ठी लिखी। इसमें बताया गया था कि कैसे डेरा सच्चा सौदा के अंदर लड़कियों का सेक्शुअल हैरेसमेंट होता था। यह चिट्ठी पंजाब और हरियाणा कोर्ट को भी भेजी गई थी। इसके बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के खिलाफ यौन शोषण का केस शुरू हुआ। सीबीआई ने जांच शुरू की। 15 साल बाद सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी करार दिया।
– माना जाता है कि ये चिट्ठी राम रहीम के 20 साल ड्राइवर रहे रणजीत सिंह की बहन ने लिखी थी। बाद में रणजीत का मर्डर हो गया था। इसका शक भी बाबा समर्थकों पर जताया गया। यह केस भी पंचकुला की सीबीआई कोर्ट में चल रहा है।
– दो साध्वियों के रेप केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को CBI की स्पेशल कोर्ट ने 10-10 साल की सजा सुनाई। यानी डेरा चीफ को कुल 20 साल जेल में गुजारने होंगे।
– सजा के खिलाफ डेरा सच्चा सौदा हाईकोर्ट में अपील करेगा। बता दें कि यह रेप केस 15 साल चला था।
– दो साध्वियों के रेप केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को CBI की स्पेशल कोर्ट ने 10-10 साल की सजा सुनाई। यानी डेरा चीफ को कुल 20 साल जेल में गुजारने होंगे।
– सजा के खिलाफ डेरा सच्चा सौदा हाईकोर्ट में अपील करेगा। बता दें कि यह रेप केस 15 साल चला था।





