आज रात यहां रखा जाएगा राम रहीम को परिंदा भी नहीं मार सकता पर…

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद पंजाब और हरियाणा में तनाव है। इस बीच, खबर है कि पंचकूला की सीबीआई कोर्ट से राम रहीम को सेना के पश्चिमी कमांड में ले जाया गया है। रात तक उन्हें यहां रखा जाएगा और फिर अंबाला जेल ले जाया जाएगा। राम रहीम को रेप के मामले में सोमवार को सजा सुनाई जाएगी।
मालूम हो, सेना के पश्चिमी कमांड पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त हैं। बताया जाता है कि वहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता है।
पुलिस और सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, हालात को काबू करने की पूरी कोशिश की जा रही है। राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद से पंचकूला में सेना बुला ली गई थी।
कोर्ट रूम में ही रोने लगे डेरा प्रमुख के खास समर्थक
विशेष जज जगदीप सिंह ने जब यह फैसला सुनाया तो कोर्ट में बाब राम रहीम के साथ उनके परिवार के सदस्य और खास समर्थक भी मौजूद थे। न्यायधीश ने कोर्ट में महज दस मिनट में ही पूरा फैसला सुना दिया।
इसे भी पढ़े: अभी अभी: बलात्कारी निकला बाबा राम रहीम, कोर्ट से सीधे जाएंगें जेल
डेरा प्रमुख को अंबाला जेल ले जाने से पहले सेना की पश्चिमी कमान में बनी अस्थाई जेल ले जाया जा रहा है। हालांकि डेरा मुखी को रोहतक ले जाने की भी खबर है। सीएम के मीडिया सलाहकार अमित आर्य ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए शासन और प्रशासन तैयार है।
बता दें कि सीबीआई कोर्ट का फैसला हरियाणा समेत कई राज्यों की कानून व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती है। हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है।





