कोरोना के चलते अयोध्या में कुछ इस तरह से मनाई जा रही रामनवमी, जानें पूरा हाल…

कोरोना संकट के चलते अयोध्या में रामनवमी पर्व सादगी से मनाया जा रहा है। भगवान राम के जन्म उत्सव का उल्लास देखने को नही मिल रहा। आम श्रद्धालु के लिए अयोध्या के सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं।अयोध्या धाम की सीमा सील कर दी गयी है।अयोध्या धाम में आम श्रद्धालु प्रवेश नही कर पा रहे हैं।

अयोध्या आने पर  48 घंटे के अंदर कोविड की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने की बाध्यता लागू कर दी गयी है। राम जन्मभूमि परिसर में भी रामलला का जन्मोत्सव  सादगी पूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। कनक भवन समेत अन्य मंदिरों में भी सादगी पूर्ण से  भगवान राम का जन्म उत्सव मनेगा। दोपहर 12 बजे  भगवान राम का जन्म होगा। कोरोना संक्रमण के चलते अयोध्या में श्रद्धालुओं को प्रवेश न मिलने से सरयू तट पर सन्नाटा छाया  हुआ है। सरयू के घाटों पर स्नान करने वालों की भीड़ नहीं दिख रही है। यही हाल राम जन्मभूमि और कनक भवन समेत अन्य प्रमुख मंदिरों की ओर जाने वाले मार्गों का है। कहीं भी श्रद्धालुओं के जत्थे नहीं दिखाई दे रहे हैं। अयोध्या की बाहरी सीमा से ही आने वाले श्रद्धालुओं को पुलिस के जवान वापस लौटा दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button