राजस्थान चुनाव: 13 सीटों पर भाजपा को बढ़त, आठ सीटों पर चली रही आगे

राजस्थान विधानसभा चुनाव के सियासी घमासान का आज फैसला होने वाला है। कौन सी पार्टी अगले पांच साल के लिए सत्ता की बागडोर संभालने वाली है इसका फैसला आज शाम तक हो जाएगा। राजस्थान विधानसभा के चुनावी रण वैसे तो कई पार्टियां मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला प्रमुख पार्टी कांग्रेस और भाजपा में ही है। उनमें भी 13 सीट ऐसी हैं जो हॉट सीट कहलाती हैं, जिन पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने के बाद से ये हलचल और तेज गई है। आइए जानते हैं राजस्थान की उन 13 हॉट सीट के बारे में जिस पर पूरे प्रदेश की निगाहें लगी हुई हैं।

प्रदेश की इन सीटों पर सबकी निगाहें

सीट क्रमांकविधानसभा सीटभाजपा प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशीपरिणाम\रुझान
1तारानगरराजेंद्र राठौड़नरेंद्र बुडानिया राजेंद्र राठौड़ आगे
2लक्ष्मणगढ़सुभाष मेहरियागोविंद सिंह डोटासरा सुभाष मेहरिया आगे
3झोटवाड़ाराज्यवर्धन राठौड़अभिषेक चौधरी राज्यवर्धन राठौड़ आगे
4आमेरसतीश पूनियाप्रशांत शर्मा प्रशांत शर्मा आगे
5विद्याधर नगरदिया कुमारीसीताराम अग्रवाल दीया कुमारी आगे
6तिजाराबाबा बालकनाथइमरान खान बाबा बालकनाथ आगे
7धौलपुरडॉ. शिवचरण कुशवाहाशोभारानी कुशवाह —
8टोंकअजीत सिंह मेहतासचिन पायलट अजीत सिंह मेहता आगे
9नागौरडॉ. ज्योति मिर्धाहरेंद्र मिर्धा —
10ओसियांभैराराम चौधरीदिव्या मदेरणा —
11सरदारपुराडॉ. महेंद्र सिंह राठौड़अशोक गहलोत अशोक गहलोत आगे
12कोटा उत्तरप्रह्लाद गुंजलशांति धारीवाल प्रह्लाद गुंजल आगे
13झालरापाटनवसुंधरा राजेरामलाल चौहान वसुंधरा राजे आगे

सरदारपुरा सीएम अशोक गहलोत मैदान में
इस सीट पर सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस के उम्मीदवार हैं और उनके समक्ष भाजपा ने महेन्द्र सिंह राठौड़ को उतारा है। दोनों स्थानीय हैं। राठौड़ स्थानीय सरकार भी सम्भाल चुके हैं, ऐसे में मुकाबला बहुत रोचक तो नहीं, लेकिन चर्चा में जरूर है।

झालरापाटन से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे मैदान में
इस सीट पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भाजपा की प्रत्याशी हैं और उनके सामने कांग्रेस के रामलाल चौहान हैं। यहां मुकाबला ज्यादा रोचक तो नहीं है, लेकिन राजे के कारण नजर जरूर रहेगी।

टोंक से पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट लगा रहे जोर
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं और भाजपा ने टोंक से पहले भी चुनाव लड़ते रहे अजीत मेहता को टिकट दिया है। बडे़ उलटफेर की संभावना कम ही है, लेकिन परिणाम पर नजर रहेगी।

हॉट सीट कोटा उत्तर
यहां से सरकार के सबसे दमदार मंत्री शांति धारीवाल कांग्रेस से और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के खास माने जाने वाले प्रहलाद गुंजल मैदान में हैं। यहां मुकाबला बेहद रोचक है, क्योंकि गुंजल पहले भी धारीवाल को हरा चुके हैं।

नागौर से चाचा-भतीजी में मुकाबला
इस सीट पर कांग्रेस की ओर से हरेन्द्र मिर्धा और भाजपा की ओर से उनकी भतीजी ज्योति मिर्धा के बीच मुख्य टक्कर है। ज्योति कांग्रेस में ही हुआ करती थी, लेकिन अब भाजपा में हैं। मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं निर्दलीय प्रत्याशी हबीबुर्रहमान जो कांग्रेस और भाजपा दोनों के टिकट पर यहां से विधायक रह चुके हैं।

धौलपुर से जीजा-साली की लड़ाई
यहां से भाजपा की ओर से शिवचरण कुशवाहा और कांग्रेस की ओर से शोभारानी कुशवाहा चुनाव मैदान में हैं। दोनों रिश्ते में जीजा-साली है, लेकिन सबसे रोचक यह है कि दोनों ने इस बार पार्टियां बदल ली हैं। शोभारानी पिछली बार भाजपा से थीं और शिवचरण कांग्रेस से। इस बार उल्टा हो गया है।

लक्ष्मणगढ़ से गोविंद सिंह डोटासरा लगा रहे जोर
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का मुकाबला पहले भाजपा फिर कांग्रेस और अब फिर भाजपा में आ गए सुभाष महरिया से है। यहां की लड़ाई रोचक है और डोटासरा का प्रचार के लिए कहीं और नहीं जा पाना बता रहा है कि मुकाबला कड़ा हो सकता है।

विद्याधर नगर से उतरीं जयपुर की राजकुमारी
यहां से भाजपा ने सांसद दीया कुमारी को टिकट दिया है जो जयपुर की राजकुमारी भी हैं। पार्टी ने उन्हें एक बडे़ चेहरे के रूप में आगे बढ़ती दिख रही हैं और उनका मुकाबला कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल से है जो पिछले पांच साल के दौरान काफी सक्रिय रहे हैं।

तरानगर हॉट सीट
यहां से नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ यहां से भाजपा के उम्मीदवार हैं और चूरू से सीट बदल कर आए हैं। उनके सामने कांग्रेस के बडे़ नरेन्द्र बुढ़ानिया हैं। यहां भी मामला रोचक होता दिख रहा है।

तिजारा हॉट सीट
इस सीट पर भाजपा ने सांसद बाबा बालकनाथ को और कांग्रेस ने इमरान खान को टिकट दिया है। यह सीट राजस्थान में हिन्दू मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण की सबसे बड़ी सीट मानी जा रही है।

ओसियां हॉट सीट
ओसियां विधानसभा सीट जोधपुर जिले की सबसे हॉट सीट है। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस की दिव्या मदेरणा बनाम भाजपा के भैराराम चौधरी के बीच है। यहां साल 2018 में कांग्रेस की दिव्या मदेरणा ने जीत दर्ज की थी। दिव्या मदेरणा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बेहद करीबी हैं।

आमेर से सतीश पूनिया उतरे मैदान में
यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के प्रशांत शर्मा बनाम भाजपा के सतीश पूनिया के बीच है। साल 2018 में भाजपा के सतीश पूनिया ने जीत दर्ज की थी। वर्ष 2018 में भाजपा के सतीश पूनिया ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत शर्मा को 13276 वोटो से हराया था।

झोटवाड़ा से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की टक्कर
प्रदेश की राजधानी की झोटवाड़ा सीट सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की टक्कर कांग्रेस के युवा नेता व एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी से है। वैसे तो हर बार यहां बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेता चुनाव लड़ते रहे हैं।

Back to top button