राहुल का अमेठी दौरा: अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा- अमेठी राहुल का घर, वो जरुर आएंगे
लखनऊ. 4 से 6 अक्टूबर के बीच राहुल गांधी के प्रस्तावित अमेठी दौरे को लेकर जिला प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। जिला प्रशासन ने एक लेटर जारी कर इस बात का खंडन किया है, उसने राहुल गांधी के दौरे को लेकर कोई रोक लगाई है। प्रशासन की तरफ से जारी लेटर में ये बताया गया है कि जिस क्षेत्र में राहुल गांधी का कार्यक्रम है, उस क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन स्थल है। हमने किसी के दौरे को लेकर किसी को रोका नहीं है, सुरक्षा की स्थिति की जानकारी दी गई है। इस बारे में एसपीजी, दिल्ली को जानकारी दी गई है।

अमेठी राहुल का घर, वो जरुर आएंगे: अखिलेश प्रताप सिंह, प्रवक्ता, कांग्रेस
-इससे पहले ये खबर आई थी कि राहुल के प्रस्तावित अमेठी दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को लेटर लिखा था। उन्होंने लेटर में मोहर्रम और दूर्गा पूजा की वजह से राहुल को पर्याप्त सुरक्षा न दे पाने की बात कही गई थी। इस बारे में कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा- ‘अमेठी राहुल का घर है और वो वहां जरूर आएंगे।’
लेटर में लिखी थी ये बातें
– डीएम ने लेटर में लिखा है- ‘राहुल गांधी का 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक अमेठी का प्रस्तावित दौरा है। इसी दौरान दुर्गा पूजा और मोहर्रम का त्योहार भी कई स्थानों पर सम्पन्न होगा।’
– इन त्योहारों की वजह से लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने में जनपद का अधिकांश पुलिस बल ड्यूटी में व्यस्त रहेगा।
– इस वजह से राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे में पर्याप्य सुरक्षा-व्यवस्था देने में असुविधा होगी। इसलिए अनुरोध है कि राहुल गांधी का दौरा 5 अक्टूबर के बाद किसी दिन रखा जाए।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा- अमेठी राहुल का घर है, वो वहां जरूर जाएंगे
– इस लेटर के संबंध में कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह का कहना है- ”अमेठी और रायबरेली राहुल गांधी का घर है, वो वहां जरूर जाएंगे। बीजेपी इस समय बुरे हालात से गुजर रही है। इसलिए मोदी और योगी, राहुल को यूपी नहीं आने देना चाह रहे हैं।”
– ”क्योंकि वह जानते हैं कि राहुल इमानदार हैं और वह जनता की आवाज को जरूर उठाएंगे।”
– ”इसलिए अमेठी जिला प्रशासन फ़ोर्स कम होने का बहाना कर रही है। बीजेपी नहीं चाहती है कि राहुल जनता की आवाज बने। लेकिन उन्हें अपने घर आना है चाहे जिला प्रशासन अनुमति दे या फिर ना दे।”

अमित शाह करेंगे अमेठी का दौरा
– 10 अक्टूबर से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह यूपी के दौरे पर रहेंगे। वे उन सीटों का दौरा करेंगे। जिन सीटों पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरे की शुरूआत शाह अमेठी से ही करेंगे।