राहुल गांधी का ये लुक अपने पहले कभी नहीं देखा होगा, नजर आई…

नई दिल्ली कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों देश से बाहर हैं लेकिन फिर भी वो सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बार उनका चर्चा में होना उनका बयान नहीं बल्कि विशेष लुक है। इससे पहले ऐसा लुक बहुत कम ही लोगों ने देखा होगा। राहुल आजकल नॉर्वे की सैर कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने नॉर्वे सेंट्रल बैंक के प्रमुख से मुलाकात की। वैसे तो ये आम मुलाकात ही थी लेकिन इस मुलाकात के दौरान उन्होंने जो ड्रेस पहन रखी थी वो चर्चा का विषय बन गई।

Rahul Gandhi's eyes will never have seen this before, it seems ...

नॉर्वे की लेबर पार्टी के नेता रेमंड जोहानसेन के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी

बैंक प्रमुख से मुलाकात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से दी। लेकिन इस ट्वीट की खास बात राहुल गांधी की ड्रेस है जो उन्होंने तस्वीर में पहन रखी है। आमतौर पर कुर्ता-पायजामा में नजर आने वाले राहुल यहां बंद गले का सूट पहन कर बैठे हैं।

राहुल गांधी जनसभाओं के दौरान अपने रफ लुक के लिए जाने जाते हैं। रैलियों में उन्हें कई बार कुर्ते की बांह समेटते हुए भी देखा गया है। टी-शर्ट और जींस में भी राहुल गांधी कई जगहों पर नजर आए हैं लेकिन इस तरह बंद गले के सूट में शायद यह उनकी पहली तस्वीर है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी इस तरह का सूट पहनते रहते थे और शायद राहुल भी उन्हीं को फॉलो कर रहे हैं। राहुल इस ड्रेस में बिल्कुल अपने पिता की तरह नजर आ रहे हैं और उनके बैठने का अंदाज भी उनसे मेल खाता नजर आ रहा है।

आपको बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी नार्वे के विदेश मंत्रालय के आमंत्रण पर कुछ दिन के लिए ओस्लो के दौरे पर गए हैं।

Back to top button