सूरत में मीडिया से राहुल गांधी, कहा- GST पर मोदी सरकार ने हमारी नहीं सुनी हमारी एक भी बात

नोटबंदी के एक साल होने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के सूरत में हैं। वहां मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जीएसटी लागू करने से पहले उनकी बात नहीं सुनी गई। राहुल बोले कि जीएसटी में पांच स्लैब नहीं होने चाहिए और सबसे ज्यादा टैक्स 18 प्रतिशत होना चाहिए था।​राहुल थोड़ी देर में व्यापारियों से सीधा संवाद करेंगे। इस बातचीत में नोटबंदी को शामिल किया जा सकता है।सूरत में मीडिया से राहुल गांधी, कहा- GST पर मोदी सरकार ने हमारी नहीं सुनी हमारी एक भी बात
इससे पहले नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए ट्विटर पर लिखा था कि नोटबंदी एक त्रासदी है, हम लाखों ईमानदार भारतीयों के साथ खड़े हैं, जिनके जीवन और आजीविका को प्रधानमंत्री के निर्णय ने बर्बाद कर दिया।

ये भी पढ़ें: IND VS NZ: ये 5 खिलाड़ी है, जिन्होंने टी20 मैच में अपने शानदार प्रदर्शन से फैंस के दिलों में बनाई खास जगह

गुजरात में अगले महीने 9 और 14 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे। उसी दिन हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।
Back to top button