मंच से उतरकर राहुल ने महिला को गले लगाकर बढ़ाया उसका हौसला

गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सरकार की विफलताओं पर करारी चोट के अलावा हर पैंतरा आजमा रहे हैं. कभी वो मंदिर जाते हैं, तो कभी जनसभाओं में जनता के बीच जाकर लोगों से मिलते हैं, कभी चौक-चौराहों पर चाय पीते हैं. यानी वो जनता से सीधे जुड़ाव की हर मुमकिन तरकीब अपनाते दिख रहे हैं.मंच

शुक्रवार को अहमदाबाद में भी राहुल का यही रूप नजर आया. शिक्षा जगत के लोगों के साथ बातचीत के दौरान अंशकालीन महिला व्याख्याता की दुर्दशा सुनकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भावुक हो गए और उन्हें गले से लगा लिया. राहुल को गले लगाकर महिला की आंखें भी नम हो गईं.

इसे भी पढ़े: रिलायंस ने बीकेवी चेल्सी को 12.60 करोड़ डॉलर में बेची अपनी हिस्सेदारी

पहले चरण से पहले चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी गुजरात के दो दिन के दौरे पर हैं. इस दौरान राहुल गांधी के साथ स्कूल शिक्षकों, प्राध्यापकों, व्याख्याताओं को बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया था. इसी में महिला व्याख्याता रंजना अवस्थी भी आई थीं जिन्होंने अपनी राहुल को अपनी परेशानियां बयां कीं.

महिला को दिया गया माइक

जब राहुल ने मंच से अपनी बात पूरी कर ली तब रंजना अवस्थी को माइक दिया गया. माइक मिलते ही उन्होंने अपनी व्यथा बयां की. रिटायरमेंट के करीब पहुंच चुकी रंजना ने पार्टी की सरकार बनने पर राहुल से अध्यापकों के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से निपटने की कांग्रेस की योजना के बारे में पूछा.

Back to top button