रघुवर दास ने लालू पर किया हमला कहा-गरीब जनता के लिए…

गढ़वा, जेएनएन। गढ़वा जिले के रमना परखएंड अंतर्गत भागोडीह गांव में सीएम रघुवर दास ने सुपर पावर ग्रिड का आज शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम ने गढ़वा आए सभी लोगों का अभिनंदन भी किया।

Raghuvar Das said attack on Lalu - for poor people ...

सीएम ने कहा कि 2015 में बिजली विभाग की हकीकत ये थी कि लोग बिजली के लिए तरसते थे। हमने संकल्प लिया कि 2018 तक हर घर में बिजली पहुंचाएंगे। उनके मुताबिक, 2019 के बाद झारखंड पावर हब बनेगा।

2018 तक बाकी के 23 लाख घरों में बिजली पहुंचाएंगे। पलामू, गढ़वा में खेती का अलग, इंडस्ट्री का अलग और घरेलू इस्तेमाल के लिए अलग फीडर होगा। 1 महीने के भीतर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत हो रही है। आपको सिर्फ 500 रुपये देने होंगे और पूरे परिवार का 2 लाख का बीमा होगा।

कांग्रेसियों के हाथ कोयला घोटाले में काले हुए। लालू ने संथाल परगना से लेकर पूरे देश में करोड़ों का घोटाला किया। लालू ने सिर्फ परिवार के लिए काम किया। दो बेटे विधायक बन गए। पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया लेकिन गरीब जनता के लिए कुछ नहीं किया।

गढ़वा में मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए भारी संख्या में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और लोग पहुंचे हैं।

गढ़वा जिले के रमना थाना अंतर्गत भागोडीह में सीएम दो पावर ग्रिड सब स्टेशन का शिलान्यास किया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही सभास्थल पर लोग पहुंच गए। गढ़वा जिले भागोडीह में आज मुख्यमंत्री रघुवर दास 220/132 केवी और 132/33 केवी क्षमता के दो पावर ग्रिड सब स्टेशन का शिलान्यास किया। साथ ही यहां इससे संबंधित संचरण लाइन का भी शिलान्यास किया। आयोजन के दौरान सीएम गढ़वा ज़िले में दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत विधुतीकरण कार्य का भी शुभारंभ किया।

पावर ग्रिड सब स्टेशन बनने से क्षेत्र की बिजली समस्या दूर हो जाएगी। सरकार ने 2018 तक राज्य के हर घर में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद मुख्यमंत्री गढ़वा में आयोजित हो रहे भाजपा के प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

सम्मेलन में गढ़वा, पलामू और लातेहार जिलों के कार्यकर्ताओं के अलावा राज्य मुख्यालय के भी कई प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी शिरकत करेंगे। दोनों आयोजनों को लेकर प्रशासन और पार्टी की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं।

भागोडीह में सीएम को झामुमो कार्यकर्ताओं के विरोध का भी सामना करना पड़ सकता है। झामुमो कार्यकर्ताओं की शिकायत है कि पहले तत्कालीन विधायक अनंत प्रताप देव ने भवनाथपुर में पावर ग्रिड का शिलान्यास किया था लेकिन श्रेय लेने और राजनीतिक दुर्भावना से भाजपा सरकार ने वहां काम शुरू नहीं होने दिया।

Back to top button