राधा स्वामी डेरा ब्यास में नतमस्तक हुए राजा वड़िंग

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राधा स्वामी डेरा ब्यास में माथा टेका।

इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी अमृता वड़िंग, कांग्रेस नेता हैप्पी खैड़ा और अन्य सहयोगी मौजूद रहे। राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया पर बाबा गुरिंदर सिंह जी के साथ तस्वीरें भी सांझा कीं। राजा वड़िंग ने लिखा कि, ”डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह जी से मुलाकात हुई और आशीर्वाद प्राप्त हुआ.”

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग लुधियाना सीट जीतकर कांग्रेस पार्टी का गढ़ बरकरार रखने में कामयाब रहे। राजा वड़िंग ने 20 हजार से ज्यादा की बढ़त के साथ जीत हासिल की। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू दूसरे स्थान पर रहे जबकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और मौजूदा विधायक अशोक पाराशर पप्पी तीसरे स्थान पर रहे।

Back to top button