राष्ट्रपति चुनाव: पुतिन के विरोधी नेवलनी के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध

मॉस्को। रूस के चुनाव आयोग ने सोमवार को प्रमुख विपक्षी नेता एलेक्सी नेवलनी के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ चुनाव लडऩे पर रोक लगा दी। रूस में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। फैसले से नाराज नेवलनी ने चुनाव के बहिष्कार का एलान कर दिया है।
-केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने सर्वसम्मति से लिया फैसला
रूस के केंद्रीय निर्वाचन आयोग में 12 सदस्य हैं। सभी ने सर्वसम्मति से नेवलनी के चुनाव में भाग लेने पर रोक लगा दी। आयोग ने अपने फैसले में 41 वर्षीय नेवलनी को एक अदालत द्वारा गबन का दोषी ठहराये जाने का हवाला दिया है। हालांकि, कोर्ट ने उन्हें पांच साल की निलंबित सजा सुनाई है। नेवलनी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया था।
सऊदी अरब में भ्रष्टाचार के आरोपी 20 प्रिंस और अधिकारी को किया गया रिहा
निर्वाचन आयोग के सदस्य बोरिस एबजेयेव ने केंद्रीय संस्था से उनके चुनाव लडऩे पर रोक लगाने का आग्रह किया था। बोरिस ने कहा, ‘नेवलनी का अपराध गंभीर है और इसलिए उन्हें राष्ट्रपति चुनाव लडऩे का कोई अधिकार नहीं है।’ निर्वाचन आयोग के इस फैसले के बाद विपक्षी नेता ने मतदाताओं से चुनाव के बहिष्कार का आह्वïान किया है।





