कीड़े पड़ने से पिता ने बच्ची के सिर में तारपीन का तेल डाला, आग से झुलसी

कपूरथला (लुधियाना).बक्कर खानाचौक के पास मोहल्ला सावन सिंह कॉलोनी में पिता ने अपनी 4 वर्षीय बेटी के सिर में कीड़े होने के संदेह में लोगों की सलाह पर तारपीन का तेल डाल दिया। मोमबत्ती से उसे आग लगा दी, जिससे वो झुलस गई। उसे उपचार के लिए रिश्तेदारों ने सिविल अस्पताल में इमरजैंसी वार्ड में भर्ती कराया है।कीड़े पड़ने से पिता ने बच्ची के सिर में तारपीन का तेल डाला, आग से झुलसी

उपचाराधीन 4 वर्षीय लवली पुत्री जसपाल की ताई कमल ने बताया कि नन्ही बच्ची के सिर में जख्म था। उसके माता-पिता को जख्म संबंधी पता नहीं चला, जिस कारण उसके सिर में कीड़े पड़ गए। किसी ने उसके पिता को सलाह दी कि वो तारपीन का तेल बच्ची के सिर में डाल दें तो कीड़े मर जाएंगे। उसका पिता बाजार से तारपीन का तेल ले आया और जब सिर में तेल डालने लगा तो बत्ती गुल हो गई।

इस दौरान उसकी पत्नी ने मोमबत्ती जला दी और जलती मोतबत्ती से बच्ची की पीठ पर और सिर पर जहां तेल गिरा था, वहां आग लग गई। पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया। शिशु रोग विशेषज्ञ डा. हरप्रीत सिंह मोमी ने बताया कि बच्ची को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। आग लगने से बच्ची 15 से 20 प्रतिशत तक झुलस गई है।

Back to top button