पंजाब: 20 दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुई नेत्री वीना मल्होत्रा ने भाजपा पार्टी का फिर थमा हाथ

लुधियाना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक नेत्री 20 दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुई। लेकिन उसे कांग्रेस पार्टी रास नहीं आई और वह रविवार को फिर से भाजपा में वापस लौट आई। पार्टी में वापस लौटने के बाद जिला प्रधान पुष्पेंदर सिंगल ने रविवार को पार्टी कार्यालय में नेत्री का स्वागत किया और उन्हें पार्टी का सिरोपा देकर पुन पार्टी में शामिल किया।

महिला मोर्चा की दो बार प्रधान रही हैं वीना मल्होत्रा

भाजपा दरेसी मंडल में महिला मोर्चा की दो बार प्रधान रही वीना मल्होत्रा 20 दिन पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई। कांग्रेस नेताओं ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलेगा लेकिन शामिल होने के 20 दिन तक कांग्रेस नेताओं ने उनके साथ संपर्क तक नहीं किया जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड फिर से भाजपा में शामिल होने का मन बनाया था।

कांग्रेस नेताओं ने दिया था प्रलोभन

भाजपा के जिला प्रधान पुष्पेंदर सिंगल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने उन्हें कुछ प्रलोभन दिया था जिसकी वजह से वह पार्टी छोड़कर चले गई। हालांकि जब उन्हें अहसास हुआ तो वह वापस पार्टी में लौट गई। सिंगल ने बताया कि वीना मल्होत्रा पार्टी के बहुत पुरानी कार्यकर्ता हैं और उन्हें समय समय पर पार्टी में जिम्मेदारी दी गई है।

ये रहे माैजूद

इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री राम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुनील माेदगिल,अश्वनी बहल, महेश शर्मा, हर्ष शर्मा, जिला सचिव संजय गोसाई, जिला प्रेस सचिव डाॅ. सतीश कुमार, संजीव मग्गो व कमल देव आदि मौजूद थे।

Back to top button