पंजाब: गैंगस्टर भूप्पी राणा को अदालत से इतने दिनों का मिली रिमांड

खरड़ : गैंगस्टर भूप्पी राणा का बठिंडा जेल से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर पुलिस की ओर से आरोपी को हिरासत में लेकर सोमवार को खरड़ अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 8 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बलौंगी पुलिस ने एक गैंग से संबंधित तीन गुर्गे इसी वर्ष 18 अक्तूबर को हथियारों सहित गिरफ्तार किए थे। पुलिस पूछताछ में उक्त आरोपियों की ओर से हथियार मुहैया करवाने के संबंध भूप्पी राणा का नाम लिया गया था। जिसके बाद उक्त मामले में भूप्पी राणा को नामजद किया गया था। इसी केस में पुलिस ने खरड़ अदालत से आरोपी का प्रोडक्शन वारंट हासिल किया था। इसके बाद उसे सेंट्रल जेल बठिंडा से हिरासत में लिया गया है।

गौरतलब है कि मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद भूप्पी राणा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल की थी कि वह इस मर्डर का बदला जरूर लेकर रहेगा। उसने घोषणा की थी कि मूसेवाले का मर्डर करने वाले आरोपियों की पहचान बताने वाले व्यक्ति को उसके गैंग की ओर से 5 लाख रुपए इनाम दिया जाएगा। जिसके बाद भूप्पी राणा काफी चर्चा में आ गया था। इस पोस्ट में राणा की ओर से जग्गू भगवानपूरिया सहित अन्य ग्रुप से संबंधित अन्य गैंगस्टरों का भी जिक्र किया था। राणा का गैंग गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कट्टर विरोधी बताया जाता है। राणा के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में 25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, वह फिलहाल बठिंडा जेल में बंद था।

Back to top button