पंजाब निकाय चुनाव: नगर पालिका परिषदों के लिए मतदान जारी

पंजाब में अमृतसर, जालंधर, पटियाला नगर निगम और 29 नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के लिए आज मतदान किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
मतदान के लिए 873 केंद्र और 1,938 बूथ बनाये गए हैं। इन केंद्रों पर 8,000 मतदानकर्मी और 15,500 पुलिसकर्मी तैनात किये गए हैं। शाम को ही वोटों की गिनती और फिर नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा।
निकाय चुनाव 2017 में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और अकाली-भाजपा में है। चुनाव अधिकारी जगपाल संधू ने कहा कि 3 नगर निगमों के 225 वार्डों में से 222 में और 32 नगर काउंसिलों पंचायतों के कुल 327 वार्ड में चुनाव हैं।
राज्य के 90 वार्डों में उम्मीदवार बिना विरोध से जीत गए हैं। इन में से 3 उम्मीदवार पटियाला निगम और 87 नगर काउंसिलों और नगर पंचायतों के हैं। अमृतसर के 85 वार्डों के लिए 413 उम्मीदवार मैदान में हैं। जालंधर के 80 वार्डों के लिए 305 कैंडिडेट मैदान में हैं। पटियाला में 57 वार्डों में से 3 पर निर्विरोध चुनाव हो चुका है।





