CBSE BOARD EXAM: 5 मार्च से परीक्षाएं शुरू होने की संभावना

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकता है. पहले खबरे आई थी कि, बोर्ड 10 जनवरी तक बोर्ड की परीक्षा की तारीखों का एलान कर सकता हैं, वही अब खबरे आई है कि, बोर्ड परीक्षा 5 मार्च से शुरू हो सकती है. प्राप्त मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा मार्च 5 से शुरू हो सकती है. सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 2 मार्च, 2018 को होली होने का कारण उस के बाद परीक्षाओं का आयोजन होगा. CBSE BOARD EXAM: 5 मार्च से परीक्षाएं शुरू होने की संभावना

आपको जानकारी के लिए बता दे कि, इस वर्ष से बोर्ड ने सभी छात्रों के लिए बोर्ड की परीक्षा अनिवार्य कर दी हैं, पहले नियम के मुताबिक़ यह ऐच्छिक था. बोर्ड के सूत्रों से जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके मुताबिक़, लगभग 18 लाख छात्रों ने दसवीं बोर्ड परीक्षा के लिए जबकि 12वीं के लिए लगभग 11 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है. यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है. 

बताया जा रहा है कि, बोर्ड परीक्षा के डेटशीट इसी सप्ताह आने की उम्मीद है. प्राप्त मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 12वीं क्लास की परीक्षा अप्रैल तक चलेगी और दसवीं की मार्च में ही खत्म होने की उम्मीद है. इस साल करीब 16,500 स्कूलों के लिए 4,200 से ज्यादा परीक्षा केंद्र होंगे. 

Back to top button