सलमान खान की इस फ‍िल्‍म से प्र‍ियंका चोपड़ा करेंगी वापसी, न‍िभाएंगी इस तरह का रोल

मुंबई. बॉलीवुड में दबंग, भाईजान और टाइगर के नाम से पहचाने जाने वाले अभ‍िनेता सलमान खान ने अपनी आगामी फ‍िल्‍म ‘भारत’ की शूट‍िंग सोमवार को शुरू कर दी। इसी के साथ फ‍िल्‍म की लीड हीरोइन के नाम पर सस्‍पेंस खत्‍म हो गया है। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्र‍ियंका चोपड़ा इस फ‍िल्‍म में सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी फ‍िल्‍म के मेकर्स ने इसकी अध‍िकार‍िक घोषणा कर दी है। सलमान खान की इस फ‍िल्‍म से प्र‍ियंका चोपड़ा करेंगी वापसी, न‍िभाएंगी इस तरह का रोल

कुछ द‍िन पहले खबर थी क‍ि इस फ‍िल्‍म में सलमान के साथ फ‍िर से कटरीना नज़र आ सकती हैं। कटरीना अली अब्‍बास जफर के न‍िर्देशन में बनी फ‍िल्‍म टाइगर ज‍िंदा है में सलमान खान के साथ थीं। लेक‍िन अब एक और खबर है ज‍िसने बॉलीवुड की बाकी अभ‍िनेत्र‍ियों को टेंशन में डाल द‍िया है। पर्दे पर सलमान खान और प्र‍ियंका चोपड़ा की जोड़ी नजर आएगी, अब ये बात कंफर्म हो गई है। 

अली अब्‍बास जफर के न‍िर्देशन में बनने वाली इस फ‍िल्‍म में सबसे खास होगा सलमान खान का रोल। इस फ‍िल्‍म में सलमान खान एक ऐसे शख्‍स का रोल न‍िभाने वालें हैं, ज‍िसका 18 से लेकर 70 साल तक का सफर तय करेंगे। इस फ‍िल्‍म के ल‍िए सलमान खान को 18 साल का द‍िखाया जाएगा।

सबसे पहले 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में सलमान खान और प्र‍ियंका साथ नजर आए थे। इसके बाद प्रियंका और सलमान फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ और ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ में साथ नजर आए काम किया। फिल्म भारत का भी भाईजान के फैन्स को बेसब्री से इंतजार हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में हीरोइन के लिए कटरीना कैफ और करीना कपूर का नाम सामने आ रहा था। आपको बता दें कि बॉलीवुड फिल्‍म ‘जय गंगाजल’ में प्रियंका चोपड़ा को 2016 में देखा गया था। इस फ‍िल्‍म में उन्‍होंने पुलिस इंस्‍पेक्‍टर का रोल न‍िभाया था।

फिल्म से जुड़े सूत्रों ने जूम टीवी को बताया कि प्रियंका ने इस फिल्म में काम करने की हामी भर दी है। हालांकि, उन्होंने अपनी फीस भी बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने काफी ज्यादा फीस की डिमांड की है। बता दें कि प्रियंका और सलमान फिल्म मुझसे शादी करोगी (2004) और गॉड तुस्सी ग्रेट हो (2008) में साथ काम कर चुके हैं। इससे पहले दूसरी हीरोइन के तौर पर श्रद्धा कपूर का नाम सामने आया था।  फ‍िल्‍म से जुड़े व‍िश्‍वसनीय सूत्रों की मानें, तो इस फ‍िल्‍म के ल‍िए श्रद्धा कपूर को भी अप्रोच क‍िया था।

Back to top button