फिल्मों में आने से पहले ऐसी दिखती थीं प्रियंका चोपड़ा, देखकर आप भीं खा जाएंगे धोखा

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस तो हैं ही साथ ही उन्होंने हॉलीवुड में भी बहुत नाम कमा लिया है। एक्ट्रेस फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें फैंस के बीच जबरदस्त वायरल होती है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जो लोगों को हैरान कर दे रही है। दरअसल ये तस्वीर उस वक्त की है जब प्रियंका सिर्फ  17 साल की थी। इस तस्वीर में वो बेहद ही दुबली पतली नजर आ रही हैं।

बता दें कि प्रियंका ने अपनी टीनेज वाली पिक सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसे देखकर फैंस हैरान हो जा रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- लीन और मीन 17 की उम्र । इसी के साथ उन्होंने #Unfinished भी लिखा।

बता दें कि प्रियंका की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो गई है। लोग उनकी तस्वीर पर जमकर कमेंट कर रहे हैँ। सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि 2000 में मिस यूनिवर्स रहीं लारा दत्ता और मिस एशिया पेसेफिक दीया मिर्जा ने भी प्रियंका की इस तस्वीर पर कमेंट किया है। लारा दत्ता ने पीसी की इस तस्वीर पर लिखा- ‘मुझे ये लड़की याद है’।

इतना ही नहीं बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन भी प्रियंका की इस तस्वीर पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने प्रियंका की तस्वीर पर लिखा- स्वीट। वहीं कैटरीना कैफ और राजकुमार राव ने भी हार्ट इमोजी बनाकर इस तस्वीर को लाइक किया है। बता दें कि साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और भारत का नाम रोशन किया था। वहीं इतने सालों में प्रियंका के चहरे और शरीर में काफी बदलाव आ गया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका हाल ही में राजकुमार के साथ फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आईं थी। लोगों ने इस फिल्म को अच्छा रिसपॉन्स दिया है। वहीं हाल ही में प्रियंका ने लंदन में अगली फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ की शूटिंग खत्म की है। इसकी जानकारी उन्होंनो सोशल मीडिया पर दी है। इसके अलावा प्रियंका बहुत जल्द ‘द मैट्रिक्स 4’ में नजर आएंगी।

 

Back to top button