शाही शादी में प्रिंस चार्ल्स निभाएंगे बहू के पिता की भूमिका

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्कल शनिवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस बहुचर्चित शादी में मेगन के पिता की भूमिका हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स निभाएंगे। वह मेगन को लेकर विवाह स्थल सेंट जार्ज चैपल पहुंचेंगे। महारानी एलिजाबेथ के बेटे प्रिंस चार्ल्स यह रस्म अपनी होने वाली बहू के पिता के बीमार होने की वजह से निभाएंगे। मेगन के पिता थॉमस इस शादी समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। उनकी हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई है।

हवाना: टेक ऑफ करते समय यात्री विमान क्रैश, करीब 100 लोगों की मौत

केनसिंग्टन पैलेस ने शुक्रवार को ट्वीट कर मेगन के साथ प्रिंस चार्ल्स के जाने की घोषणा की। मेगन ने गुरुवार को पुष्टि कर दी थी कि बीमारी के चलते उनके पिता शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। प्रिंस चार्ल्स के शाही आवास केनसिंग्टन पैलेस के अनुसार, मेगन ने प्रिंस चार्ल्स से विवाह स्थल सेंट जार्ज चर्च तक उनके साथ जाने की रस्म पूरी करने का आग्रह किया था।

Back to top button