राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद भारतीय वायुसेना की पहली महिला फाइटर पायलट मोहना जीतवाल, अवनी चतुर्वेदी और भावना कंठ को ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ प्रदान किया।
भारतीय वायुसेना की पहली महिला फाइटर पायलट मोहना जीतवाल, अवनी चतुर्वेदी और भावना कंठ को आज ‘शक्ति शक्ति पुरस्कार’ से नवाजा गया। मिग-21 में एकल उड़ान भरने वाली पहली भारतीय महिला पायलट ने कहा, हम अपने राष्ट्र की सेवा के लिए प्रयासरत रहे। हमें बहुत कुछ हासिल करना है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बिहार की बीना देवी को ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ प्रदान किया। मशरूम की खेती को लोकप्रिय बनाने के लिए उन्हें ‘मशरूम महिला ’के रूप में जाना जाता है। वह टेटियाबंबर ब्लॉक के धौरी पंचायत की सरपंच हैं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 103 साल की मन कौर को एथलेटिक्स में उनकी उपलब्धियों के लिए नारी शक्ति पुरस्कार दिया।