राष्ट्रपति कोविंद व पीएम मोदी ने दी केरल में मनाए जाने वाले ओणम पर्व की दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को ओणम (Onam) के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। केरल में मनाया जाने वाला ओणम एक कृषि पर्व है। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर कहा, ‘ओणम पर्व की सभी को बधाई। यह त्योहार नई फसल के आगमन की खुशी मनाने का अवसर है। यह किसानों के अथक परिश्रम को दर्शाता है। यह प्रकृति के प्रति कृतज्ञता भाव दर्शाने का अवसर भी है।’

वहीं प्रधानमंत्री ने इस मौके पर मलयालम और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘ओणम के विशेष मौके पर शुभकामनाएं। यह पर्व पॉजिटिविटी और भाईचारे का प्रतीक है। मै सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) ने भी केरल निवासियों को ओणम पर्व की शुभकामनाएं दी। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इस मौके पर ट्वीट कर केरल वासियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button