राम रहीम के घर से मिली बेशकीमती लाखों की ये कार, आलीशान तरीके का है गैराज…

करनाल। करनाल जीटी रोड पर लगते कंबोपुरा राम रहीम के नामचर्चा घर में लाल रंग की रेंज रोवर लग्जरी गाड़ी बंद पड़े गैराज में मिली है। 60 लाख से ज्यादा की यह गाड़ी साह सतनाम जी ग्रीन वेलफेयर फोर्स सिरसा के नाम से रजिस्टर्ड है। गाड़ी की आरसी पर पता सतनाम डेरा सच्चा सौदा सिरसा लिखा हुआ है। गाड़ी जिस गैराज में खड़ी है, उसके बिल्कुल आगे कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाड़ी यहां कई हफ्तों या महीनों से यहां खड़ी हो सकती है। राम रहीम के घर से मिली बेशकीमती लाखों की ये कार, आलीशान तरीके का है गैराज...

आलीशान तरीके से सजा मिला गैराज…

– बताते चलें कि राम रहीम के जेल में जाने के बाद नए-नए खुलासे हो रहे हैं, इनके बीच अंबाला अौर दूसरे जिलों में महंगी व लग्जरी गाड़ियां मिल चुकी हैं। वहीं मंगलवार को करनाल में भी एक लग्जरी गाड़ी मिलने की चर्चा दिनभर रही।

इसे भी देखें:- अभी अभी: BJP-RSS के खिलाफ बोलने वालों को सीधे मिलती है मौत…!

– पुलिस को सूचना मिली थी करनाल जीटी रोड पर स्थित कंबोपुरा नामचर्चा घर में एक लग्जरी गाड़ी खड़ी है, जो डेरे की हो सकती है। 
– पुलिस ने यहां छापा मारा तो लाल रंग की रेंज रोवर गाड़ी पाई गई। करनाल में मिली इस रेंज रोवर कार के शीशे भी बिल्कुल काले मिले हैं।
– यह गाड़ी बंद पड़े एक गैराज में मिली है, जिसके रजिस्ट्रेशन की जांच करने पर पाया कि यह साह सतनाम जी ग्रीन वेलफेयर फोर्स सिरसा के नाम से रजिस्टर्ड है। गाड़ी की आरसी पर पता सतनाम डेरा सच्चा सौदा सिरसा लिखा हुआ है।
– इतना ही नहीं जिस गैराज में यह गाड़ी खड़ी थी, उसके बिल्कुल आगे कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाड़ी यहां कई हफ्तों या महीनों से यहां खड़ी हो सकती है। 
– साथ ही गैराज को बहुत आलिशान तरीके से सजाया गया है। गैराज की छत पर महंगी सीलिंग करवाई गई थी।

इसे भी देखें:- कहीं दिल्ली की तरह लखनऊ मेट्रो भी न बन जाए सुसाइड पॉइंट…

50 लाख से डेढ़ करोड़ तक होती है रेंज रोवर की कीमत

– यह बात भी उल्लेखनीय है कि राम रहीम के पास ऐसी की लग्जरी गाड़ियां हैं। इनमें से ज्यादातर गाड़ियों को डेरा मुखी ने खास अपने लिए मॉडिफाइड करवाया हुआ था।
– रेंज रोवर गाड़ियों की कीमत 50 लाख से शुरू होकर 1 करोड़ 50 लाख तक जाती है। वहीं जो गाड़ी कंबोपुरा नामचर्चा घर से मिली है, उसकी कीमत भी 60 लाख से ऊपर बताई जा रही है।
Back to top button