प्रवीन जोशी हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष नियुक्त

हरियाणा सरकार में एक नई नियुक्ति हुई है। भाजपा हरियाणा के पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी की धर्मपत्नी व हरियाणा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीन जोशी को हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का चेयरपर्सन बनाया गया है। जिसका नॉटिफिकेशन हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी किया गया है।






