प्रैग्नेंसी में पिएंगे यह जूस तो बच्चा होगा हैल्दी

गर्भावस्था में महिलाएं अपने खान-पान पर बहुत ध्यान देती हैं। वह एेसी कोई भी चीज नहीं खाती जिससे उन्हें या उनके बच्चे को कोई नुक्सान हो। आज हम आपको खाने की एक एेसी चीज के बारे में बताएंगे जिससे मां और बच्चे दोनों के शरीर को ताकत मिलती है। अनार में विटामिन C की भरपूर मात्रा होती है जो आपके शरीर में आयरन की कमी को पूरा करते हैं। इसके अलावा भी गर्भावस्था में अनार खाने के कई फायदे होते हैं।

PunjabKesari

1. अपच 
अक्सर प्रैग्नेंसी में महिलाओं अपच की समस्या हो जाती है। इससे उनको उल्टियां, मन खराब जैसी समस्याएं होने लगती हैं। एेसे में अनार बहुत ही हैलपफुल होता है। रोजाना अनार का सेवन करने से खाना अच्छे से पचने लगता है।

2. गैस
अनार खाने से पेट से संबंधित समस्याएं नहीं होती। जिन महिलाओं को प्रैग्नेंसी में गैस या कब्ज रहती है। उनको रोजना आधा कटोरी अनार का सेवन करना चाहिए। इसको खाने से पेट अच्छी तरह से साफ हो जाएगा। 

 

PunjabKesari

3. मासपेशियों को आराम 
अनार में पोटैशियम की अधिक मात्रा पाई जाती है। हर रोज इसको खाने से मासपेशियां और शरीर की नसे में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। जिन महिलाओं को प्रैग्नेंसी के दिनों में शरीर में दर्द रहता है। उनको अनार जरूर खाना चाहिए।

4. खून की कमी पूरा करना
अनार में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसको खाने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। इसके साथ ही बच्चे के मस्तिष्क का भी विकास होता है।

5. बच्‍चा कभी नहीं होगा अनहैल्‍दी
अनार का जूस पीने से मां के साथ- साथ बच्चे को भी कई फायदे होते हैं। अनार के जूस के सेवन से बच्चा स्वस्थ पैदा होगा है। इसके साथ ही बच्चे को कम वजन जैसी बीमारी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ध्यान रखने योग्य बातें
अनार का जूस पीने से पहले एक बार डॉक्टरी सलाह जरूर लें। जिन महिलाओं का ब्लड प्रैशर की समस्या रहती है। उनको अनार का सेवन कम ही करना चाहिए।

Back to top button