प्रद्युम्न हत्याकांड का कल खुलेगा हत्‍या का पूरा सच, फोरेंसिक जांच रिपोर्ट तैयार

गुरुग्राम। रेयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रद्युम्न हत्याकांड की जांच कर रही एसआइटी की नजर फोरेंसिक जांच रिपोर्ट पर टिकी है। कल यानी सोमवार को फोरेंसिक रिपोर्ट आने की पूरी उम्‍मीद है। हालांकि, हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने ऐलान कर दिया है कि अब इस मामले की जांच सीबीआइ करेगी। लेकिन एसआइटी अपनी जांच को अपग्रेड करने के लिए इसका इंतजार कर रही है।

प्रद्युम्न हत्याकांड का कल खुलेगा हत्‍या का पूरा सच, फोरेंसिक जांच रिपोर्ट तैयार

इस रिपोर्ट से हत्‍या के सुराग और राज खुलने की संभावना है। इससे जांच में नया मोड़ आ सकता है। एसआइटी की उम्‍मीद है इससे जांच को सही दिशा मिलेगी। उधर, सीबीआइ जांच की संभावना को देखते पुलिस आयुक्त ने शनिवार को तीन घंटे तक अपने कार्यालय में एसआइटी के सदस्यों से चर्चा की। उन्होंने गवाहों के बयान के साथ सबूत की लिस्ट भी देखी। प्रदेश सरकार की सिफारिश मिलने से लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद सीबीआइ के केस लेने तथा नए सिरे से एफआइआर दर्ज करने में सात दिन लग सकते हैं।

इसे भी देखें:- अभी अभी: बीजेपी के लिए आई सबसे बुरी खबर, सोनिया गांधी ने दिया लालकृष्‍ण आडवाणी को बड़ा सहारा!

सीबीआइ जांच की घोषणा के बाद खाकी वाले भी राहत में मामले को सीबीआइ को दिए जाने की घोषणा के बाद प्रद्युम्न के घर नेताओं का आना कम हो गया। पीडि़त परिवार भी नहीं चाहता कि  इस मामले में राजनीति हो। नेताओं के आने से पुलिस कर्मियों को पूरे दिन सोहना रोड तथा श्याम कुंज में खड़ा रहना पड़ता था। शनिवार को वीआइपी और नेता नहीं पहुंचे तो पुलिस कर्मी भी सड़क पर नहीं दिखे।

रविवार को तय होगा स्कूल खुलेगा या नहीं

भोंडसी स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल के प्रशासक बनाए गए उपायुक्त विनय प्रताप सिंह स्कूल की हालातों को लेकर शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक करते नजर आए। दूसरी बार हुई बैठक में स्कूल प्रबंधन से जुड़े कुछ लोगों व टीचर को भी बुलाया गया था। बताते हैं रविवार को पुलिस अधिकारी के साथ होने वाली बैठक में तय होगा कि स्कूल सोमवार से खुलेगा या नहीं। प्रशासन सोमवार को स्कूल प्रबंधन का कार्य अपने हाथ में ले लेगा।

Back to top button