लठमार होली से पहले मथुरा में बरसेगा रसोत्सव का रस, शामिल होंगे ये कलाकार

लठामार होली से पहले मथुरा में रसोत्सव का रस बरसने जा रहा है। रसोत्सव का रस पंडित जसराज के शास्त्रीय संगीत और पंडित हरिप्रसाद चौरसिया की बांसुरी से बरसेगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी रहेगी।
प्रदेश सरकार इस बार ब्रज की होली को खास बनाने जा रही है। इसमें सांसद हेमामालिनी की पहल पर ब्रज होली रसोत्सव का दो दिवसीय आयोजन होने जा रहा है।

लठमार होली से पहले मथुरा में बरसेगा रसोत्सव का रस, शामिल होंगे ये कलाकारपहले दिन 23 फरवरी को पद्म विभूषण शास्त्रीय संगीत गायक पंडित जसराज और पद्म विभूषण बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के साथ नृत्यांगना शोवना और सूफी गायक कविता सेठ के सुर-संगीत का महारथ देखने को मिलेगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री प्रदेश की ओर से इन विभूतियों को सम्मानित भी करेंगे। 24 फरवरी को बरसाना की लठामार होली के बाद ब्रज होली रसोत्सव में सांसद हेमामालिनी अपनी टीम के साथ नृत्य का मंचन करेंगी।

गायक कैलाश खेर अपनी आवाज से ब्रजवासियों को मंत्रमुग्ध करेंगे। यूपी वेटरनेरी विवि में कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पांच हजार लोगों की मौजूदगी का आंकलन किया जा रहा है। समन्वयक अनूप शर्मा और सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने बताया कि तैयारियां जोरों पर हैं।

Back to top button