PMT 2012 मामला: पीपुल्स ग्रुप के चेयरमैन विजयवर्गीय की जमानत अर्जी नामंजूर

भोपाल.पीएमटी 2012 मामले की सुनवाई कर रहीं अदालत ने पीपुल्स ग्रुप के चेयरमैन सुरेश एन विजयवर्गीय की दूसरी अग्रिम जमानत अर्जी नामंजूर कर दी है। गुरुवार को न्यायाधीश डीपी मिश्रा की अदालत में विजयवर्गीय के वकील ने जमानत अर्जी पर बहस की। वहीं सीबीआई के वकील सतीश दिनकर ने जमानत पर आपत्ति की। वहीं गुरूवार को अदालत से इस मामले के 13 छात्रों को जमानत मिल गई।PMT 2012 मामला: पीपुल्स ग्रुप के चेयरमैन विजयवर्गीय की जमानत अर्जी नामंजूर

ये भी पढ़ें: राज बब्बर बोले- अमित शाह तो जैन हैं फिर भी वो लोगो को खुद को हिंदू बताते हैं

Back to top button