PM मोदी सऊदी अरब पहुंचे

narendra-modi_56ffaa40adaf0एजेन्सी/नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की राजधानी रियाद पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रियाद के गवर्नर प्रिंस फैसल से भेंट की। फैसल ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। इसके पहले भारत को एक बड़ी सफलता मिली है। दरअसल भले ही भारत यूएन में आतंकी मसूद अजहर पर प्रतिबंध नहीं लगवा पाया हो लेकिन अमेरिका और सऊदी अरब ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के समर्थित आतंकी संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया। उल्लेखनीय है कि लश्कर ए तैयबा के समर्थक के तौर पर कार्य करने वाले संगठनों जेम्स एलेकजेंडर मैकलिनटोक और पाकिस्तान स्थित अल रहमान वेलफेयर आॅर्गनाइजर भी शामिल हैं। इन्हें भी प्रतिबंध के दायरे में रखा गया है। दरअसल इन संगठनों के ही साथ ऐसे संगठनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है जिन्होंने लश्कर को यात्रा से लेकर पेपर्स देने के ही साथ आर्थिक मदद पहुंचाने का प्रयास किया है। इस दौरान जजीज नुरिस्तानी, जामिया असारिया मदरसा, नवीद कुमार और सऊदी अरब के निवासी मोहम्मद इजाज सफाराश को प्रतिबंधित करने की कार्रवाई की।

Back to top button