पहली बार तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर PM मोदी जारी करेगी 75 रुपये का स्मारक सिक्का

सरकार ने मंगलवार को ऐलान किया पोर्टब्लेयर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ओर से पहली बार तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 75 रुपये का स्मारक सिक्का यानी कोमेमोरेटिव कॉइन जारी करेगी. वित्त मंत्रालय की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.
नोटिफिकेशन के मुताबिक, “नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा पोर्ट ब्लेयर पर पहली बार तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ पर केंद्र सरकार की अधिकृत अथॉरिटी मिंट 75 रुपये का यह सिक्का तैयार करेगी.”
नोटिफिकेशन के अनुसार, सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा. इसमें 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी तांबा और 5-5 फीसदी निकल व जिंक धातु होगी. सिक्के पर सेल्युलर जेल के पीछे तिरंगे को सलामी देते नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चित्र बना होगा. पोर्ट्रेट के नीचे 75 अंक का मतलब ‘वर्षगांठ’ होगा. सिक्के पर देवनागरी और अंग्रेजी में ‘प्रथम ध्वजारोहण दिवस’ लिखा होगा.
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले महीने 21 अक्टूबर को लालकिले पर राष्ट्रीय घ्वज फहराया था और सुभाष चंद्र बोस द्वारा बनाई गई आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर एक पट्टिका का अनावरण किया था.
केंद्र सरकार जारी कर चुकी है 100 रुपये का सिक्का
इससे पहले, केंद्र सरकार तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और दक्षिण भारत के सुपरस्टार रहे डॉ. एमजी रामचंद्रन की जन्म शताब्दी पर 100 रुपए का सिक्का जारी कर चुकी है. 100 रुपये का सिक्का चांदी, कॉपर, निकेल और जिंक से मिलकर बना हुआ है. 35 ग्राम वजन वाले इस सिक्के में 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी कॉपर, 5-5 फीसदी निकल और जिंक है.





