अभी अभी: पीएम मोदी की रैली में अचानक हुआ बड़ा हादसा, पूरी रैली में मचा हडकंप…

पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में बड़ा हादसा हो गया. जब पीएम भाषण दे रहे थे उसी समय टेंट का एक हिस्सा गिर गया जिससे कई लोग घायल हो गए. जब पीएम भाषण दे रहे थे उसी वक्त ये हादसा हुआ. उन्होंने अपना भाषण बीच में ही रोककर एसपीजी से बात कर जरूरी निर्देश दिए. रैली खत्म होने के बाद पीएम मोदी घायलों को देखने अस्पताल भी पहुंचे. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रैली स्थल के मुख्य प्रवेश के पास तंबू लगाया गया था, ताकि बारिश से बचने के लिए लोग इसकी शरण ले सकें. अधिकारियों ने बताया कि रैली के दौरान अनेक उत्साही भाजपा समर्थक तंबू के अंदर जमा होते दिखे.

भाषण के दौरान गिरा टेंट

जब पीएम भाषण दे रहे थे तभी अचानक टेंट का एक हिस्सा गिर गया जिससे भारी अफरातफरी मच गई. ये टेंट भारी भरकम था और कई लोग लोहे के खंबों के नीच दब गए. हादसा के तुरंत बाद पुलिस और जनसभा में शामिल दूसरे लोग बचाव कार्य में सक्रिय गए और घायलों को निकालने के काम में जुट गए. घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद इस जगह पर लोगों की चप्पल-जूते और दूसरे सामान नजर आ रहे थे.

फ्रांस के फुटबॉल वर्ल्ड कप जीतने पर ट्वीट कर बुरी तरह फंसी किरण बेदी

घायलों से मिलने पहुंचे पीएम

रैली खत्म होने के बाद पीएम मोदी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना. उन्होंने घायलों को सांत्वना दी और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना की. इस दौरान एक गौर करने लायक बात ये रही कि पीएम मोदी जिस अस्पताल पहुंचे थे वहां एक घायल ने बिस्तर पर लेटे ही पीएम से ऑटोग्राफ की मांग कर डाली और उसे ऑटोग्राफ मिला भी.

ममता बनर्जी ने जताया दुख

वहीं, सीएम ममता बनर्जी ने भी इस घटना पर दुख जताया. ममता ने कहा. हम प्रार्थना करते हैं कि मिदनापुर रैली में घायल सभी लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. सरकार घायलों को सभी तरह की मेडिकल सुविधाएं दे रही है.

 
Back to top button