महिला दिवस पर पीएम मोदी देंगे महिलाओं को एक खास तोहफा….

हर साल की तरह इस साल भी 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। महिला दिवस के मौके पर मोदी सरकार ने महिलाओं को एक खास तोहफा दिया है। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने आगरा (Agra) के ताजमहल (Taj Mahal), आगरा किला (Agra Fort), फतेहपुर सीकरी समेत सभी स्मारकों में महिलाओं की एंट्री फ्री कर दी है। दरअसल, बीते साल संस्कृति मंत्रालय ने महिलाओं को निशुल्क प्रवेश देने की सुविधा शुरू की थी, जिसे इस साल भी बढ़ाया गया है।

अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि मंत्रालय से आदेश आ चुके हैं। महिला दिवस पर भारतीय हों या विदेशी, सभी महिलाओं को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। स्मारकों में प्रवेश के लिए उन्हें टिकट बुक करने की जरूरत नहीं है।

366 वें उर्स पर पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क

वहीं 10 से 12 मार्च तक ताजमहल में मुगल शहंशाह शाहजहां के 366 वें उर्स पर पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। 10 और 11 मार्च को दोपहर दो बजे के बाद और 12 मार्च को सुबह से शाम तक पर्यटक निशुल्क प्रवेश कर पाएंगे।
यही नहीं, तहखाना में स्थित शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों को भी देख सकेंगे।

इसके बाद 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस पर भी पर्यटक ताजमहल समेत सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश कर पाएंगे। इसके लिए भी एएसआई ने आदेश जारी कर दिया।

इस साल की ये है थीम

आपको बता दे, हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इसे सबसे इसे पहली बार अमेरिका के न्यूयार्क शहर में 28 फरवरी, 1909 को मनाया गया था। इसका आयोजन अमेरिका के सोशलिस्ट पार्टी ने किया था। वहीं, रूस में 1917 में महिलाओं ने हक और सम्मान के लिए हड़ताल आयोजित की थी। इसके बाद से दुनियाभर में महिला दिवस मनाया जाने लगा। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सम्मान और अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस वर्ष का थीम COVID-19 world” वूमेन इन लीडरशिप अचिविंग एन इक्वल फ्यूचर इन ए कोविड-19 वर्ल्ड यानी महिला नेतृत्व: कोरोना काल में बराबर भविष्य प्राप्त करना है।

Back to top button