पीएम मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके 71वें जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी और गरीबों व पिछड़ों के प्रति संवेदनशीलता को लेकर उनकी तारीफ की.

PM Modi congratulates President Kovind on birthday

कुवैत जेल में बंद 15 भारतीयों का मृत्युदंड उम्रकैद में तब्दील- सुषमा स्वराज

प्रधानमंत्री ने एक बयान में कहा, “राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. ईश्वर उन्हें देश की सेवा के लिए समर्पित दीर्घायु व स्वस्थ जीवन प्रदान करें.” उन्होंने कहा, “जब से उनका कार्यकाल शुरू हुआ है, राष्ट्रपति जी अपने सरल व दयालु स्वभाव से सभी भारतीयों के प्रिय बन गए हैं.”

प्रधानमंत्री ने कहा, “मैंने हमेशा राष्ट्रपति जी को 125 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं के प्रति संवेदनशील पाया है, विशेष रूप से गरीबों व पिछड़ों के प्रति.” राष्ट्रपति कोविंद का जन्म एक अक्टूबर 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के परौख गांव में हुआ था.

Back to top button