पीएम मोदी पहुंचे फलस्तीन, अरफात को दी श्रद्धांजलि, स्वागत के लिए यूएई सजकर तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिन की विदेश यात्रा के तहत आज फलस्तीन पहुंचे.यहां वह सबसे पहले पूर्व राष्ट्रपति यासिर अराफात के स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद मोदी को प्रेसिडेंशियल हैडक्वाटर्स कंपाउंड अलमक्ता ए में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. वहीं यूएई जा रहे पीएम मोदी के स्वागत के लिए यूएई सजकर तैयार है.
रहमल्ला में गार्ड ऑफ ऑनर के बाद पीएम मोदी की फलस्तीन के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्बास के साथ मीटिंग की. इसके बाद राष्ट्रपति की ओर से दिए जा रहे लंच में मोदी शामिल हुए. दोपहर के खाना के बाद शाम 4:10 बजे दोनों देशों के बीच समझौतों पर हस्ताक्षर होने के बाद एक-दूसरे को आदान- प्रदान करेंगे.
फलस्तीन के बाद पीएम मोदी के संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचेगे. उनके दूसरे दौरे से यूएई में बहुत उत्साह है. पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच 14 समझौते होंगे. इनमें स्पेस टेक्नोलॉजी, स्किल डेवलपमेंट, वित्तीय मसलों और सुरक्षा संबंधी मामलों के समझौतों होंगे.
अपने दौरे के पहले चरण में प्रधानमंत्री कल जार्डन की राजधानी ओमान पहुंचे. ओमान पहुंचने पर उनके स्वागत के लिए खुद जार्डन के किंग जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय मौजूद थे. पीएम वहां रह रहे भारतीयों से भी मिले. पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान वहां मौजूद भारतीयों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए थे.
यूएई में मोदी उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री एवं दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम तथा अबू धाबी के शहजादा शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयन के साथ बैठकें करेंगे. मोदी दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट के छठे सत्र को संबोधित करेंगे, जहां भारत एक मेहमान देश है. पीएम ने कहा कि यात्रा के दौरान वह भारत में आर्थिक अवसरों को लेकर दुबई में यूएई और अरब जगत के प्रमुख सीईओ से बातचीत करेंगे. साथ ही इस बारे में संभावना भी तलाशने की कोशिश करेंगे.
अभी-अभी: आतंकी हमले से खुश इस विधायक ने विधानसभा में लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
प्रधानमंत्री ने कहा कि आर्थिक और कारोबारी संबंध मजबूत करने के लिए वह ओमान के प्रमुख कारोबारियों से भी बातचीत करेंगे. उन्होंने कहा कि 11 फरवरी की शाम वह ओमान के सुल्तान से मिलेंगे. ओमान और यूएई की यात्रा के दौरान उनके पास काफी संख्या में प्रवासी भारतीयों से मिलने का अवसर होगा, जिन्होंने उन देशों को अपना घर बना लिया है. उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में 90 लाख से ज्यादा भारतीय काम रहते हैं और रहते हैं. ओमान में सबसे ज्यादा प्रवासी भारतीय ही हैं.





