PM मोदी ने अशरफ गनी से कहा, आतंक के खिलाफ हम साथ -साथ हैं

अस्ताना (कजाकिस्तान ) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी को आतंकवाद से दृढ़ता से मुकाबला करने के लिए न केवल उनकी हौंसला अफजाई की, बल्कि इस संकटग्रस्त देश को भारत के मजबूत समर्थन का भरोसा भी दिलाया. बता दें कि इस मौके पर प्रधानमंत्री ने काबुल और अफगानिस्तान में गत दिनों हुए सिलसिलेवार हमलों की सख्त निंदा कर सैकड़ों बेकसूरों की मौत पर भारत की गहरी संवेदना भी व्यक्त की.

PM मोदी ने अशरफ गनी से कहा, आतंक के खिलाफ हम साथ -साथ हैं

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी की यह मुलाकात शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से अलग हुई. बताया जा रहा है कि दोनों राष्ट्र नेताओं ने अफगानिस्तान के मौजूदा हालात के बारे में चर्चा की जिसमें आतंकवाद से लड़ने और देश में शांति, स्थिरता एवं सुलह को बढ़ावा देने का भी उल्लेख किया गया.

ये भी पढ़े: सीओ में भी सरकार पर हावी रही पाकिस्तानी सेना, नवाज को आर्मी से मिलते रहे निर्देश!

afghanistan इस बारे में सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बहादुर अफगानों की कुर्बानी की सराहना की और राष्ट्रपति गनी को भरोसा दिलाया कि 1.25 अरब भारतीय वहां आतंकवाद की चुनौती से दृढ़ता और प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़े हैं. इस मौके पर दोनों नेता इस बात पर राजी हुए कि एससीओ में पूर्ण सदस्य के रूप में शुक्रवार को भारत के प्रवेश करने से आतंकवाद का मुकाबला करने के साथ ही संगठन में करीबी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा.जो अंततः सभी सदस्य देशों के लिए हितकारी होगा.

Back to top button