PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में, नवजोत सिद्धू को चुनाव आयोग का नोटिस

कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में चुनाव आयोग ने नोटिस थमा दिया है। आयोग ने सिद्धू से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। नोटिस तामीली के लिए पंजाब प्रशासन को भेजा गया है।

भोपाल से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में प्रचार करने के लिए स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू भोपाल आए थे। यहां उन्होंने दो सभाओं को संबोधित किया। इसमें से एक सभा में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

भारतीय जनता पार्टी ने सिद्धू की इस तरह प्रधानमंत्री के लिए भाषा के इस्तेमाल पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी। कलेक्टर की रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने सिद्धू के स्टार प्रचारक होने की वजह से आगामी कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन चुनाव आयोग को भेजा था। आयोग ने सिद्धू को नोटिस देकर जवाब-तलब करने का निर्णय लिया है।

Back to top button