घर में इस जगह लगाए ये पौधा, दूर हो जाएगी गरीबी

तुलसी का पौधा एक अत्यंत लाभकारी पौधा है। शास्त्रों में इसे घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। घर में इसे लगाने से नकारात्मक दोष खत्म होते हैं। शास्त्रों में तुलसी का पौधा इतना महत्वपूर्ण बताया गया है कि इससे घर की गरीबी दूर की जा सकती है। साथ ही घर में तुलसी का पौधा लगाते समय उसकी दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए वरना लाभ की जगह नुकसान झेलना पड़ सकती है।

  1. तुलसी का पौधा यदि घर की सही दिशा में रखा हो तो यह गरीबी को दूर करता है और लक्ष्मी जी को घर की तरफ आकर्षित करता है।
  2. तो वहीं तुलसी के पौधे को यदि गलत दिशा में लगाया जाए तो इससे नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। इससे घर में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
  3. तुलसी के पौधे को घर के मुख्य द्वार पर लगाना बहुत शुभ माना जाता है। घर के मुख्य द्वार पर इसे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
  4. सुबह के समय स्नान आदी के बाद तुलसी के पौधे में जल चढ़ाना चाहिए और सांय काल घी का दीपक जलाना चाहिए। तुलसी की कृपा प्राप्त करने का यह एक उत्तम तरीका है।
  5. तुलसी के पौधे में जल में कच्चा दूध मिलाकर चढ़ाने से दुर्भाग्य दूर होता है और बिना कारण उत्पन्न होने वाली समस्याएं समाप्त होती हैं।
  6. ऑफिस में तुलसी का पौधा रखना लाभकारी रहता है। इसे रखने से बिजनेस में बरकत आती है और कार्य संबंधित बाधाएं खत्म होती हैं।
  7. घर में तुलसी का पौधा रखने से पारिवारिक प्रेम बना रहता है। लड़ाई-झगड़े खत्म होते हैं और रिश्तों में आने वाली बाधाएं खत्म होती हैं।
  8. तुलसी का पौधा घर में रखने से तनाव उत्पन्न और धन संबंधित लाभ प्राप्त किया जा सकता है और साथ ही घर में व्यर्थ होने वाले रूपए के खर्च पर रोक लगती है।
  9. तुलसी का पौधा घर में रखने व पूजा करने से घर में लक्ष्मी जी का वास होता है। साथ ही भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है।
  10. जिन लड़कियों के विवाह में रूकावटें उत्पन्न हो रही होती हैं उन्हे सुबह तुलसी के पौधे में जल अर्पण करना चाहिए इससे बहुत जल्दी विवाह की बाधा दूर होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button