फिल्मों में दिखाई गई भारत की इन खूबसूरत जगहों पर, एक बार जरुर बनाए घुमने का प्लान

भारत एक विशाल देश हैं जिसे पर्यटन के लिहाज से बहुत ख़ास माना जाता हैं क्योंकि यहां हर क्षेत्र की अपनी अनोखी विशेषता और वातावरण हैं जो घूमने का आनंद देती हैं। भारतीय फिल्मों में भी देश की इन जगहों की खूबसूरती की झलक दिखाई देती हैं। कई बार फिल्मों को देखकर ही उस जगह से प्यार होने लगता हैं और वहां घूमने की इच्छा उठने लगती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी खूबसूरती को अक्सर फिल्मों में शामिल किया जाता रहा हैं।

हिमाचल प्रदेश

साल 2013 में आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा की एक फिल्म आई थी हाईवे, जिसमें कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ खास जगहों को दिखाया गया था। फिल्म में पहाड़ों की ऐसी खूबसूरती दिखाई गई है कि यकीनन आप जाने को मजबूर हो जाएंगे। इन जगहों में हिमाचल की सांग्ला वैली और कश्मीर की अरू और चंद्रावरी वैली खासतौर पर शामिल हैं।

मुन्नार

शाहरूख खान की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ एक ऐसी फिल्म है, जिसमें गोवा से लेकर केरल तक की खूबसूरती दिखाई गई है, खासकर मुन्नार। मुन्नार के प्रमुख आकर्षणों में मट्टुपेट्टी, इरावीकुलम राष्ट्रीय उद्यान और अथुकड फॉल्स शामिल हैं। इस फिल्म में आपको दक्षिण भारत की वो खूबसूरती निहारने का मौका मिलता है, जिससे आप शायद अब तक महरूम होंगे। यकीनन आप इन जगहों पर जाकर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

मनाली

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की साल 2013 में एक फिल्म आई थी ‘ये जवानी है दीवानी’, जिसमें बर्फीले पहाड़ों का ऐसा मनमोहक सीन दिखाया गया है कि आप वाह किए बिना नहीं रह पाएंगे। इसमें मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हिडिम्बा मंदिर से लेकर गुलमर्ग के बर्फीले पहाड़ और कुल्लू का मनमोहक दृश्य दिखाया गया है। ये घूमने के लिहाज से बहुत ही बेहतरीन जगहो में से एक हैं।

डलहौजी

सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की साल 2013 में आई फिल्म ‘लुटेरा’ में जिन खूबसूरत जगहों को दिखाया गया है, वो ऐसा लगते हैं जैसे भारत में नहीं बल्कि विदेश में हों। इसमें डलहौजी के बर्फीले पहाड़ दिखाए गए हैं। डलहौजी एक हिल स्टेशन है, जो हिमाचल प्रदेश में है। ये जगह यकीनन घूमने लायक है। यहां प्रकृति की ऐसी खूबसूरती देखने को मिलती है, जो शायद ही कहीं और देखने को मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button