उत्तराखंड में कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा, बिजली कटौती के खिलाफ किया प्रदर्शन

विकासनगर, देहरादून,: पछवादून में लंबे से समय से की जा रही बिजली की कटौती के खिलाफ कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा निगम कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। 

पछवादून कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ऊर्जा निगम कार्यालय पर पहुंचे। यहां निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि निगम साजिश के तहत पछवादून में बिजली कटोती कर रहा है। जिससे जनता परेशान है। 

उन्होंने कहा कि बिजली नही होने से पानी की आपूर्ति भी ठप हो जाती है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि निगम की लापरवाह कार्यप्रणाली में बदलाव नही आया तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में नीरज अग्रवाल, शम्मी प्रकाश, राजीव शर्मा शामिल रहे।

Back to top button