इस उम्र के लोगों को सबसे ज्यादा होता हैं पहली नजर में प्यार…

आपने अक्सर फिल्मों में भी देखा होगा कि हीरो-हिरोइन की नजरें मिली और प्यार हो गया। इसे आम बोल चाल की भाषा में लव एट फर्स्ट साइट भी कहते हैं। लेकिन क्या वाकई में ऐसा होता है, क्या पहली नजर में भी प्यार हो सकता है? यह एक सोचने वाली बात है, इसीलिए इस पर एक रिसर्च की गई। रिसर्च में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

नीदरलैंड की एक यूनिवर्सिटी ने लव एट फर्स्ट साइट पर रिसर्च की। इस रिसर्च के माध्यम से इन्होंने जानने की कोशिश की कि आखिरकार किन लोगों को पहली नजर में प्यार होता है। सर्वे में यह पाया गया कि उम्र के बढ़ने के साथ-साथ पहली नजर में प्यार बढ़ता जाता है। इसके अलावा सबसे ज्यादा लोगों को 18-25 साल के बीच पहली नजर में प्यार हो जाता है। लोगों में पहली नजर में प्यार होने की संभावना 46 प्रतिशत देखी गई।

इस रिसर्च में यह भी पाया गया कि पहली नजर में प्यार नहीं होता। वह सिर्फ एक फिजिकल अट्रैक्शन होता है। शोधकर्ताओं की मानें तो इस बात का खुलासा ऐसे हुआ जब उन्होंने 18-25 साल के उम्र वाले युवाओं पर शोध किया। शोधकर्ताओं ने 60 लोगों पर ये रिसर्च किया, जिनमें 60 प्रतिशत महिलाएं थीं।

Back to top button