राजद के लोग किस मुंह से कहते-महागठबंधन में आइए: रामविलास पासवान
पटना। राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के दावे को खारिज करते हुए लोजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने उन्हें करारा जवाब देते हुए कहा है कि राजद की सेकेंड जेनेरेशन के नेता हमलोगों को गाली देते हैं तो फिर किस मुंह से महागठबधन में आने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि राजग एकजुट है और सीट को लेकर हमारे बीच कोई विवाद नही है।
शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में फूट तय है। जल्दी ही लोक जनश्क्ति पार्टी (लोजपा) व राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) महागठबंधन का हिस्सा होंगी।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि रामविलास पासवान राजनीति के मौसम वैज्ञानिक माने जाते हैं। उन्हें महसूस हो गया है कि अगले चुनाव में नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं बनने जा रही है। इसलिए वे राजग में नहीं रहेंगे। पासवान अब महागठबंधन में आ रहे हैं।





